फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   PCS exam: Five promising students raised their prestige

पीसीएस परीक्षा: पांच होनहारों ने बढ़ाया मान

Thu, 25 Jan 2024 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
PCS exam: Five promising students raised their prestige
फोटो: 21, 22, 23 व 25, 26
विज्ञापन

-मेधावियों ने सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की पीसीएसपरीक्षा में जिले के चार मेधावियों का चयन हुआ है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
सुरियावां क्षेत्र के कौडर निवासी शीतला प्रसाद यादव के पुत्र पवन कुमार यादव का चयन एसडीएम पद पर हुआ है। डीआरडीओ में तैनात पवन की प्रारंभिक शिक्षा सुरियावां में हुई। इसके बाद वे गाजियाबाद से पालीटेक्निक और कानपुर से बीटीच (सीएस) से किया। चेयरमैन विनय चौरसिया, जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह, बृजेश सिंह, रमाकांत गुप्ता, नरेंद्र कुमार, मुन्ना यादव, सुभाष चंद्र सिंह उनको बधाई दी है।
विज्ञापन

मोढ़ क्षेत्र के चकजीवरानी के लाल छोटे लाल यादव के सबसे छोटे पुत्र धीरेंद्र यादव उर्फ दीपक का चयन एसडीएम पद पर हुआ है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा सुरियावां के संत सेवा मंडल भीमसेनपुर में हुई और गोरखपुर से बीटेक किया। प्रदीप यादव, बीडीसी नरेश यादव, शिवसागर, लक्ष्मण यादव, राम यादव, राजू, हीरामणि यादव उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंज क्षेत्र के रोही गांव निवासी अवनीश कुमार सिंह के पुत्र प्रभाकर सिंह का चयन खनन अधिकारी के पद पर हुआ है। गांव के हौसला प्रसाद पाठक, लालता प्रसाद चौबे, टिंकू शुक्ला, इंद्रपाल सिंह, दानपाल सिंह, विजय बहादुर सिंह, राम सिंह, जयप्रकाश चौबे ने बधाई दी। भदोही ब्लॉक के वीरपट्टी गांव निवासी विक्रमाजीत मौर्य के पुत्र मंगेश मौर्य पीसीएस परीक्षा पास कर जिला पूर्ति अधिकारी बने। इनकी सफलता पर मौर्य विकास समिति के अरूण मौर्या, संजय मौर्या, प्रवेश चंद मौर्य ने बधाई दी। भदोही डीघ ब्लॉक के खेमापुर कटरा निवासी सुशील कुमार पांडेय ने पीसीएस परीक्षा पास की। अभ्यर्थियों की सफलता पर उनके परिजनों सहित गांव के लोग गौरवान्वित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed