फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   PCS entrance exam on December 22: Nine sectors and nine static magistrates will be deployed

22 दिसंबर को पीसीएस प्रवेश परीक्षा : नौ सेक्टर और नौ स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगेंगे

Thu, 05 Dec 2024 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
PCS entrance exam on December 22: Nine sectors and nine static magistrates will be deployed

विज्ञापन
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 को पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण कराने की कवायद शुरू हो गई है। 22 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के लिए आयोग ने जिले में नौ केंद्र फाइनल कर दिए। सभी केंद्रों पर एक-एक सेक्टर और एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात होंगे। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में कुल 4032 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। 12-12 अभ्यर्थी पर एक-एक कक्ष निरीक्षक समेत कुल 336 कक्ष निरीक्षक लगाए जाएंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि इस बार लोक सेवा आयोग की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में पीसीएस प्री की परीक्षा कराई जा रही है। जिले में नौ केंद्र बनाकर 4032 परीक्षार्थियों का आवंटन किया है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे और दूसरी पाली की दोपहर में 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। बताया कि प्रत्येक केंद्र पर एक-एक सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे। जिसकी तैनाती 10 दिसंबर तक जिलाधिकारी की ओर से की जाएगी। इसके साथ प्रत्येक 24 परीक्षार्थी पर दो-दो की दर से करीब 336 कक्ष निरीक्षक लगाए जाएंगे। कक्ष निरीक्षक के रूप में राजकीय शिक्षकों को ही लगाया जाएगा। पहले राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक लगेंगे। कम पड़ने पर बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत तैनात शिक्षकों को लिया जाएगा।
विज्ञापन

--------
परीक्षा के लिए बने हैं यह केंद्र
ज्ञानपुर। पीसीएस प्री की परीक्षा के लिए ज्ञानपुर तहसील में काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर में दो केंद्र (ए व बी), विभूति नारायण राजकीय इंटर काॅलेज ज्ञानपुर व जिला पंचायत बालिका इंटर काॅलेज ज्ञानपुर को केंद्र बनाया गया है। इसी तरह भदोही तहसील में श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर काॅलेज भदोही, एमए समद इंटर काॅलेज भदोही, ज्ञानदेवी इंटर काॅलेज भदोही व भदोही गर्ल्स इंटर काॅलेज एवं औराई तहसील क्षेत्र में श्री काशीराज महाविद्यालय इंटर काॅलेज औराई को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed