फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Paying income tax is a way to participate in nation building: Sunil

आयकर का भुगतान राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का माध्यम : सुनील

Wed, 24 Jun 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Paying income tax is a way to participate in nation building: Sunil
आयकरअधिनियम और नियमों के बारे में लोगों को जागरूक करते आयकर विभाग के अधिकारी। स्रोत- विभाग - फोटो : 1
भदोही। आयकर कार्यालय भदोही की ओर से मंगलवार को प्रारंभ-2026 के तहत स्टेशन रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में राष्ट्रव्यापी आऊटरीच कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें आम नागरिकों, करदाताओं को आयकर अधिनियम-2025, आयकर विवरणी दाखिल करने की प्रक्रिया, सामान्य त्रुटियों व फर्जी दावों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। आयकर अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि आयकर का भुगतान महज एक वैधानिक दायित्व नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का माध्यम भी है।
विज्ञापन

उन्होंने आयकर अधिनियम-2025 के मुख्य प्रावधानों व विभाग के डिजिटल पहल एआईएस, टीआईएस व नई ई-फाइलिंग प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को आयकर विभाग की वेबसाइट के उपयोग, ई-वेरिफिकेशन, रिफंड प्रक्रिया एवं नई कर व्यवस्था के बारे में तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। शाखा प्रबंधक एलआईसी राजेश कुमार यादव, सहायक शाखा प्रबंधक एलआईसी राजेश मिश्रा, सीए केपी दुबे ने भी संबोधित किया। इस दौरान गौरव कुमार उपाध्याय, अनिर्विन मुखर्जी, आलोक श्रीवास्तव, गिरीश अग्रवाल, कुमारी नीलू व दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed