{"_id":"5ef73e9b8ebc3e433121e109","slug":"patrak-saupa-bhadohi-news-vns532502311","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुकी परियोजनाओं को पूरा कराने को पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुकी परियोजनाओं को पूरा कराने को पत्रक
विज्ञापन
भदोही। सपा के पूर्व विधायक जाहिद बेग ने शनिवार को उपजिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्रा को 10 सूत्रीय मांगपत्र देकर भदोही जनपद में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं को तत्काल पूरा कराकर लोकार्पण कराए जाने की मांग की। तहसील पहुंचे सपा प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से कहा कि आजादी के बाद से प्रदेश में इतनी निकम्मी सरकार नहीं बनी थी जो अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रही है।
पूर्व विधायक ने कहा कि भदोही के महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में 10 शैय्या वाला महिला अस्पताल, जमुनीपुर में राजकीय बस अड्डा, कारपेट सिटी में विश्व स्तरीय कारपेट एक्सपो मार्ट, दुर्गागंज में सीएचसी बन कर तैयार हो चुके हैं। लेकिन सरकार अथवा उसके जनप्रतिनिधियों को फुर्सत नहीं है कि उन्हें शुरू करा सके। इसके अलावा बताया कि भदोही कस्बे में रेलवे ओवर ब्रिज और भदोही-मिर्जापुर हाईवे का 60 प्रतिशत हिस्सा बन कर तैयार है लेकिन यह सरकार इतना नहीं कर पा रही है कि उन्हें पूरा करा दे।
पत्रक में उन्होंने बताया कि धौरहरा के जर्जर पुल के स्थान पर नए पुल का प्रस्ताव तथा भदोही शहर की जलनिकासी के लिए 2500 करोड़ की परियोजना तत्कालीन सरकार में ही स्वीकृत हो गया था लेकिन इस सरकार के पास गरीब, मजदूरों के लिए सोचने का समय नहीं है। अल्टीमेटम दिया गया है कि रुकी परियोजनाओं को तत्काल पूरा कराया जाए अन्यथा सपा के लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। प्रतिनिधिमंडल में हसनैन अंसारी, पन्नालाल यादव, संतोश यादव, अलीशेर खां, राजकुमार यादव, सूरज यादव, अच्छे लाल आदि रहे।