फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Passenger bus overturns due to overtaking, innocent killed, three seriously injured

Bhadohi News: ओवरटेक के चक्कर में पलटी यात्री बस, मासूम की मौत, तीन गंभीर

Sat, 08 Jun 2024 03:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Passenger bus overturns due to overtaking, innocent killed, three seriously injured
थाना क्षेत्र के कुढ़वां चौराहे के पास शुक्रवार की सुबह ओवरटेक के चक्कर में यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने बस में फंसे लागों को बाहर निकाला। बस में सवार एक आठ साल के मासूम की मौत हो गई जबकि उसके माता-पिता समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी प्रयागराज के मऊआईमा के निवासी हैं। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज के मऊआईमा दुलहीपुर निवासी जितेंद्र कुमार दो दिन पूर्व अपने परिवार संग अपने ससुराल कुढ़वां आया था। शादी विवाह संपन्न होने के बाद शुक्रवार को सुबह कुढ़वां से यात्री बस पकड़कर परिवार संग अपने घर के लिए निकला। कुढ़वा चौराहे के पश्चिम छोर पर मैजिक मालवाहक को ओवरटेक करने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। इसमें अनुज गौतम (8) पुत्र जितेंद्र कुमार की मौत हो गई जबकि जितेंद्र कुमार का एक पैर टूट गया। जितेंद्र की पत्नी मनीषा (25) और सुमित्रा देवी (28) पत्नी अजय कुमार घायल हो गईं। सभी प्रयागराज के मऊआईमा दुलहीपुर के निवासी हैं।
विज्ञापन

बस पलटने की खबर मिलते ही आसपास के लोग उसी तरफ दौड़े। चालक समेत अन्य लोगों को बाहर निकाला। संयोग अच्छा था कि बस में सिर्फ पांच से छह सवारी थी, अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने एंबुलेंस से घायलों को भानीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि बस और मालवाहक को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed