फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Passed the budget of 5.63 million profit

हंगामे के बीच 5.63 करोड़ लाभ का बजट पास

Sun, 01 May 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Sun, 01 May 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
 नगर पालिका बोर्ड की दो बैठकें शनिवार को हंगामेदार रहीं। शोरशराबे के बीच 5.63 करोड़ अनुमानित लाभ का बजट पास कर दिया गया। पहली बैठक में आठ सभासदों ने विरोध करते हुए सदन का बहिष्कार कर दिया। नगर पालिका की विशेष बजट बैठक और सामान्य मासिक बैठक पालिकाध्यक्ष के विरोधी सभासदों की कुछ आपत्तियों को दरकिनार करने और फिर अध्यक्ष समर्थक सभासदों के उनके पक्ष में खड़े हो जाने से भारी हंगामे के बीच संपन्न हो गई। पहली बैठक में सभासदों के तूतू मै मैं के बीच  5.63 करोड अनुमानित लाभ का बजट पास कर दिया गया। लगभग ऐसी ही स्थिति बाद में समान्य बैठक की भी हुई। दोपहर दो बजे वित्त वर्ष 2016-17 के बजट पर विचार के लिए बैठक शुरू हुई। इसमें कुल 23 निर्वाचित सभासद  उपस्थित थे। अध्यक्ष के विरोधी लगभग सात सभासदों और एक नामित सभासद ने बजट की प्रति हिंदी में देने की बात की। इस पर अधिशासी अधिकारी ने जबाव दिया कि हिंदी में ही हो, ऐसा कहीं नहीं लिखा है।
विज्ञापन


 इस दौरान हसनैन अंसारी ने उत्तर दिया कि अंग्रेजी में ही हो यह भी कहीं नहीं लिखा है। इस बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और काफी देर तक बहस चलती रही। यह सब देख समर्थक सभासदों ने अध्यक्ष का पक्ष लेते हुए बजट को पास करने का आग्रह किया। इस पर विपक्षी सभासद नाराज हो गए और शफीक अहमद, हसनैन, दीपू विश्वकर्मा, हफीजुल्लाह शाह, रविंद्र मौर्य, शिवशंकर सरोज, साहबे आलम, शीला बिंद लोगों ने नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर निकल गए। बजट में पालिका के समस्त प्राप्तियों 52.64 करोड़ के सापेक्ष 47.01 करोड़ खर्च का अनुमान चालू वर्ष में लगाया गया है।
विज्ञापन

दोपहर 3 बजे जब बोर्ड की मासिक बैठक प्रारंभ हुई तो सभी सभासद पुन: सदन में पहुंचे। इस बैठक में विपक्षी सभासदों ने सवाल किया कि आठ अक्टूबर की बैठक की पुष्टि को गत 19 मार्च की बैठक में कराने के बजाए आज क्यों सदन में रखा जा रहा है। इसके अलावा इन सभासदों का यह भी कहना था कि एक साथ 222 एजेंडा को हम लोग पढ़े बगैर कैसे पास कर                सकते हैं तो एक बार पूर्व बैठक वाली कहानी दोहराते हुए समर्थक सभासद आगे आए और सभी प्रस्ताव पास करने का एलान किया। इस पर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए विपक्षी सभासद पुन: सदन छोड़ कर बाहर चले गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed