फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   pardarshan

कोटेदार के खिलाफ कार्डधारकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 08 Oct 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
pardarshan
खमरिया। पात्र गृहस्थी कार्ड पर कई माह से प्रति यूनिट खाद्यान्न कम देने को लेकर उपभोक्ताओं की नाराजगी सतह पर आ गई। लोगों ने एकजुटता दिखाई तो कोटेदार दुकान बंद कर ही फरार हो गया। मामले से अनभिज्ञ बना विभाग अंत तक कुछ बात न होने की रट लगाए रहा।
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कार्डधारकों ने आरोप लगाया कि हर माह कोटेदार प्रति यूनिट खाद्यान्न कम देता है। विरोध करने पर उपभोक्ताओं के कार्ड को कटवाने की धमकी दी जाती है। कोटेदार की कार्यप्रणाली से आजिज आ चुके परिवारों ने मामले को भाजयुमो जिला मंत्री संदीप कुमार मौर्य को बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक पर पहले से ही भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर परानापुर का मामला तूल पकड़ चुका है। बावजूद इसके विभाग कोटेदारों की नकेल कसने में विफल साबित हो रहा है। खमरिया नगर के कोटेदार ने स्पष्ट कह दिया है कि जब विभाग उसे कम खाद्यान्न देगा तो वह अपने घर से कार्डधारकों को उपलब्ध नहीं करा पाएगा। प्रदर्शनकारियों और भाजयुमो नेताओं ने चेतावनी दी है कि मामले को गंभीरता से लेकर जब तक वितरण प्रणाली को व्यवस्थित नहीं कर दिया जाता, तब तक दुकान नहीं खुलने दी जाएगी और मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर ही दम लिया जाएगा। जिलापूर्ति अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ सख्ती की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में अमित कुमार मौर्य, वेदप्रकाश मौर्य, सनी मौर्य, गुड्डी चमार, शिवदेवी देवी, आशादेवी, लालती देवी, नान्हू मौर्य समेत बड़ी संख्या में कार्डधारक शामिल रहे।
विज्ञापन

राजेश बरनवाल-अब्दुल वहीद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed