फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Para again @43 degrees, heat increased difficulties even after the night rain

Bhadohi News: परा फिर <bha>@</bha>43 डिग्री, रात की बारिश के बाद भी तपिश से बढ़ी मुश्किल

Thu, 25 Jun 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Para again @43 degrees, heat increased difficulties even after the night rain
तेज धुप से बचने के लिए सर ढ़क कर जाती युवतियां। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में बुधवार को तल्ख धूप ने लोगों की कड़ी परीक्षा ली। दो सप्ताह से लगातार 40 डिग्री के ऊपर बना अधिकतम तापमान एक डिग्री और चढ़कर 43 डिग्री पहुंच गया। वहीं रात की बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट देखी गई। मंगलवार की रात जहां करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। वहीं सुबह होते ही फिर से तल्ख धूप का असर शुरू हो गया। मौसमी उतार-चढ़ाव के कारण लोगों की सेहत भी प्रभावित हो रही है। जिले में मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच सूरज लगातार तल्ख बना हुआ है। रात के समय मौसम में बदलाव होने से जहां नरमी देखी जा रही है। वहीं दिन के समय प्रचंड धूप के बीच लोग हलकान हो रहे हैं। सबसे अधिक मुश्किल उमस ने बढ़ाई है। दिन हो या रात, सुबह और या शाम उमस का असर लगातार बना हुआ है। स्थिति यह है कि पंखे से जरा सा भी हटने पर लोग पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं। बुधवार को जून माह का सबसे गर्म दिन रहा। रात में करीब आधे घंटे बारिश हुई थी। जिससे सुबह का मौसम तो सामान्य रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम तल्ख होता गया। बुधवार को पारा रिकार्ड 43 डिग्री पहुंच गया। तपिश भरी गर्मी का असर शाम छह बजे तक बना रहा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केन्द्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा। आर्द्रता 100 फीसदी होने से उमस बरकरार है।
विज्ञापन

जल्द मिल सकती है राहत, 28 को आ सकता है मानसून
डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। पूर्वी यूपी के रास्ते मानसून 28 जून को राज्य में दस्तक दे सकता है। इसके बाद 29 जून से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी मानसूनी बारिश शुरू होने के आसार हैं। जनपद में भी मानसून की जल्द ही एंट्री होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह के तापमान पर नजर
दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम
24 जून - 43 - 31

23 जून - 42 - 32
22 जून - 41 - 30
21 जून - 42 - 34

20 जून - 42 - 33

19 जून - 42 - 33
18 जून - 41 - 32

नोट - तापमान डिग्री सेल्सियस में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed