फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pantoon Bridge

पांटून पुल निर्माण का न होने से बढ़ रही चिंता

Wed, 30 Oct 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pantoon Bridge
गोपीगंज। क्षेत्र के रामपुर गंगा घाट पर बनने वाले पांटून पुल निर्माण की अब तक शुरुआत नहीं होने से प्रतिदिन गंगा आर-पार हो रहे यात्रियों की चिंता बढ़ गई है। वहीं स्टीमर संचालन के टेंडर की समय सीमा बुधवार को ही समाप्त हो गई। बृहस्पतिवार से निजी नाविकों के मनमानी किराया वसूलने की आशंका जताई जा रही है। उधर लोक निर्माण विभाग बाढ़ के कारण गंगा का पाट अधिक होने से निर्माण प्रक्रिया पर चुप्पी साधता दिख रहा है। उधर यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए माना जा रहा है कि अगर समय रहते पुल निर्माण शुरू न कराया गया तो परेशानी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

प्रतिवर्ष विजयदशमी से घाट पर पुल निर्माण शुरू करा दिया जाता है। लेकिन, इस वर्ष अब तक पीपा पुल नहीं बन पाया। पुल से भदोही जनपद समेत मिर्जापुर, सोनभद्र, मध्य प्रदेश, प्रयागराज, जौनपुर को जोड़ने के कारण प्रतिदिनि स्कूली छात्र-छात्राएं, व्यापारियों, मजदूरों और आसपास के गांवों को आने-जाने वालों का आवागमन होता है। गंगा दशहरा के मौके पर पांटून पुल को तोड़कर नि:शुल्क स्टीमर संचालन की सुविधा तो दी गई, लेकिन उसका भी समय 30 अक्तूबर तक ही निर्धारित किया गया, जिससे लोगों में इस बात की चिंता सताने लगी है कि यदि पुल का निर्माण आगामी दिनों तक नहीं हो सका तो निजी नाविक किराया के नाम पर यात्रियों की जेबें ढीली करते रहेंगे। घाट पर पीपा पुल की देखभाल कर रहे मेठ रामदुलार ने बताया कि पिछले वर्ष पुल बनाने में कुल 98 पीपा लगे थे। इस बार गंगा का पाट अधिक होने के कारण पीपों की संख्या में काफी इजाफा होने की संभावना है। जब तक लोक निर्माण विभाग अतिरिक्त पीपों की व्यवस्था नहीं करा देता, तब तक पुल निर्माण को लेकर असमंजस बना रहेगा। बताया कि मामले से विभाग को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed