{"_id":"6603405fd055e0038306a454","slug":"panic-due-to-news-of-bomb-in-kamayani-express-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-110371-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कामायनी एक्सप्रेस में बम की सूचना से अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कामायनी एक्सप्रेस में बम की सूचना से अफरातफरी
विज्ञापन
सुरियावां। बलिया से होकर मुंबई जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस में में बम होने की सूचना पर आरपीएफ व जिले की पुलिस हलकान रही। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद सुरियावां स्टेशन पर पहुंची दुर्गागंज और सुरियावां की टीम ने लगभग अप और डाउन दोनों ट्रेनों की हर बोगी की जांच की। इसके बाद ट्रेनों को रवाना किया गया।
जिले की सुरियावां पुलिस को कंट्रोल रूम से बलिया से मुंबई जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिली। तुरंत सुरियावां कोतवाली की पूरी टीम के साथ-साथ दुर्गागंज थाने की पुलिस रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। शाम 6.50 मिनट पर बलिया चलकर मुंबई जा रही कामायनी एक्सप्रेस-15071 स्टेशन पर पहुंची तो पुलिस के जवान धड़ाधड़ ट्रेनों की बोगियों में जांच करने लगे। पुलिस ने आश्वस्त होने के बाद उसे आगे के लिए रवाना किया। इस बीच 6.56 मिनट पर स्टेशन पर कामायनी एक्सप्रेस-15072 पहुंची। इस ट्रेनों की सभी बोगियों की गहनता से जांच की गई। दोनों ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
आरपीएफ इस्पेक्टर जंघई अशोक कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने और अराजकतत्वों के होने की सूचना मिली। जंघई स्टेशन और सुरियावां स्टेशनों ट्रेन की जांच की गई। सुरियावां प्रभारी निरीक्षक रामनगीना यादव ने बताया कि वाराणसी कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद सुरियावां और दुर्गागंज की सभी पुलिसकर्मियों को लेकर ट्रेन की पड़ताल की है। ट्रेन की किसी बोगी में कुछ ऐसा नहीं मिला। जिसके बाद उसे आगे के लिए रवाना कर दिया गया है।