फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pandavas had established Chakwa Mahavir during their exile.

Bhadohi News: अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने की थी चकवा महावीर की स्थापना

Sat, 11 Nov 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Pandavas had established Chakwa Mahavir during their exile.
ज्ञानपुर। मलखली कालीनों के लिए पूरे विश्व में विख्यात भदोही में कई ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व के स्थल हैं। जहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ज्ञानपुर के चकवा में स्थित महावीर मंदिर की महिमा निराली है। हनुमान जी को समर्पित यह मंदिर पांडव कालीन मानी जाती है। मान्यताओं के अनुसार अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने ज्यादातर समय यहीं पर गुजारा। मंदिर की देखरेख और नियमित महावीर हनुमान जी की पूजा करने वाले पुजारी बाबा रामदास बताते हैं कि चकवा में विशालकाय वट वृक्ष से महावीर निकले हैं। बताया कि द्वापर युग में जब पांडव अज्ञातवास पर थे तो लाक्षागृह में आग लगने से पूर्व सभी लोग सुरंग के रास्ते निकलकर यहीं पर आए थे। उन्होंने ने ही यहां पर महावीर की स्थापना की थी। उस समय यहां घना जंगल हुआ करता था। समय के साथ जब पांडवों का अज्ञातवास समाप्त हुआ और वे यहां से लौट गए। जिसके बाद हनुमान जी की मूर्ति के ऊपर विशाल वट वृक्ष ऊग गए। कई साल पहले जब इधर से एक व्यापारी गुजर रहा था तो उसने अपने बैल को बरगद के पेड़ से बांधने के लिए उसके जड़ की खोदाई करने लगा। जहां उससे खून निकलने लगा। खुदाई करने पर वहां महावीर की प्रतिमा निकली। व्यापारी ने वहीं पर हनुमान जी का छोटा सा मंदिर बनाया। 1980 में तत्कालीन अधिकारयों के प्रयास से मंदिर का जीर्णोंद्धार हुआ। मंदिर पर हर मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगता है। सावन के आखिरी सोमवार को यहां बुढ़वा मंगल का मेला लगता है। मान्यता है कि हनुमान जी के दर्शन मात्र से भक्तों के सारे पाप और कष्ट दूर हो जाते हैं। हनुमान जी को हलुवा-पूड़ी काफी प्रिय है। शनिवार को हनुमान जयंती पर विविध कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed