फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Panchayat Utsav Bhawan will be built in the district, search for land has started

Bhadohi News: जिले में बनेगा पंचायत उत्सव भवन, जमीन की तलाश शुरू

Tue, 08 Jul 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Utsav Bhawan will be built in the district, search for land has started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्ञानपुर। जिले की एक बड़ी ग्राम पंचायत में जल्द ही पंचायत उत्सव भवन बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन की तलाश शुरु हो गई है। तीन हजार वर्ग मीटर में बनने वाले भवन में कई सुविधाएं होंगी। जहां ग्रामीण शादी-विवाह से लेकर अन्य सामाजिक कार्यक्रम को करा सकेंगे। इसमें 100 लोगों के रहने की क्षमता होगी।
प्रदेश की करीब 70 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। इन ग्रामीण क्षेत्रों में शादी, मुंडन और अन्य पारंपरिक आयोजनों के लिए उचित स्थान की कमी से लोगों को लंबे समय से परेशानी हो रही है। अब सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से एक नई पहल की गई है। इसके तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक पंचायत उत्सव भवन के निर्माण की योजना तैयार की गई है। इसके तहत शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है।
विज्ञापन

जिले की तीन विधानसभा में अभी एक में ही पंचायत उत्सव भवन बनाने का निर्णय लिया गया है। पंचायत उत्सव भवन तीन हजार वर्ग मीटर में बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर करीब 1.41 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह 100 लोगों की क्षमता वाला पंचायत उत्सव भवन होगा। इसमें तीन कमरे, एक हॉल, स्टेज, मंडप के अलावा रसोईघर और शौचालय बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसको ऐसी जगह बनवाया जाएगा जहां छोटे-बड़े वाहन आसानी से पहुंच सके। यह भवन न केवल पंचायत की बैठकें और प्रशासनिक कार्यों के लिए प्रयोग में आएंगे, बल्कि इन्हें सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों के लिए भी उपयोग में लाया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शासन से एक विधानसभा में जमीन तलाश करने के लिए कहा गया है।

तीनों एसडीएम को इसके लिए पत्र लिखा गया है। जमीन मिलने पर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। पहले चरण में एक पंचायत उत्सव भवन बनेगा। उसके बाद तीनों विधानसभा में बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed