{"_id":"e4d13b7a48d7c53d40e532bfbfd0267b","slug":"panchayat-elections-were-youth-command-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में युवाओं को मिली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में युवाओं को मिली कमान
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक हुई। इसमें नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि पंचायत चुनाव में ज्यादातर युवाओं के हाथ में कमान मिली है। 22 नवंबर को जिले में पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन जोरदार ढंग से मनाया जाएगा। उनके समाजवाद, राजनीतिक संघर्ष को युवा कार्यकर्ताओं को बताया जाएगा।
नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को माला फूल पहनाकर जिलाध्यक्ष, महासचिव राजितराम यादव ने अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी स्थापना के बाद से जिले में पहली बार सबसे अधिक जिला पंचायत सदस्य जीते हैं। पंचायत चुनाव में पार्टी की जीत ने यह साबित किया कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजना, सपा की नीतियों, राजनीति में नेताजी मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनता में लोकप्रियता कम नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि 22 नवंबर को बूथ स्तर पर कार्यकर्ता नेताजी का जन्मदिन सुबह दस से 12 बजे तक मनाएंगे। जिला पंचायत सदस्य काजल यादव, सुनीता यादव, प्रमोद यादव, बनवारी यादव, भूपेंद्र यादव, सचिन यादव, राहुल कुमार, दिवाकर शुक्ला समेत प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। पूर्व उपाध्यक्ष राजेश सोनकर, हीरालाल, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।