फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pakri and the gates will be constructed dividers Revda

पकरी और रेवडा फाटकों पर बनाए जाएंगे डिवाइडर 

Thu, 14 Jul 2016 01:52 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Thu, 14 Jul 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
 पुलिस अधीक्षक डा.अरविंद भूषण पांडेय ने सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक नो इंट्री का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने भदोही नगर में लगने वाले जाम के लिए 24 घंटे का हेल्पलाइन मोबाइल नंबर भी जारी किया है। पकरी तिराहे और रेव़ड़ापरसपुर रेलवे फाटक वाले मार्ग पर डिवाइडर बनाने और सीसी कैमरा भी लगाने की बात कही है। उन्होंने बुधवार को जाम की शिकायत लेकर गए अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) के प्रतिनिधिमंडल से ये बातें कही।
विज्ञापन

उल्‍लेखनीय है कि भदोही नगर में दो फ्लाईओवरों का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है तब से पकरी और रेवड़ा फाटक पर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया है साथ ही जाम की समस्या भी। आए दिन लग रहे जाम से निजात के लिए एकमा पदाधिकारियों के दल ने बुधवार की शाम पुलिस अधीक्षक से भेंट की और उन्हें अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन मिलते ही कप्तान ने तत्काल प्रभाव से दिन में 8 से 8 भारी वाहनों पर नो इंट्री का पालन सख्ती से कराने का निर्देश देते हुए पकरी में मार्ग पर डिवाइडर बनाने के साथ साथ जाम से निजात के लिए 24 घंटे मोबाइल नंबर हेल्पलाइन जारी किया।प्रतिनिधिमंडल को बताया कि 100 नबर पहले से ही है इसके अलावा 9454417370 पर भी लोग फोन कर जाम की समस्या से अवगत करा सकते हैं जिस पर त्वरित कार्रवाई होगी। कप्तान ने यह भी बताया कि भदोही नगर में जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात उपनिरीक्षक के अलावा चार कांस्टेबल और चार होमगार्ड की टीम दी गई है। जाम की समस्या पर नजर रखेंगे। वे न केवल जाम रोकेंगे बल्कि जाम का कारण बनने वाले वाहनों का चालान भी करेंगे। बताया कि यातायात उपनिरीक्षक जरूरत पड़ने पर जुर्माना भी वसूल सकते हैं। पकरी तिराहे को सीसी कैमरे से लैस करने का भी पुलिस को निर्देश दिया। प्रतिनिधिमंडल में एकमाध्यक्ष गुलामन अंसारी के अलावा शमीम अंसारी, पियूष बरनवाल, शमीम आलम लल्लन, रवि पाटोदिया, अश्फाक अंसारी, एचएन मौर्य, रेयाजुल हसनैन आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed