फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pakka bridge: SSJP workers submitted memorandum to DM

पक्का पुल:ससजपा कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 06 Aug 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Pakka bridge: SSJP workers submitted memorandum to DM
ज्ञानपुर। सर्व समाज जनहित पार्टी (ससजपा) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर रामपुर घाट पर पक्का पुल निर्माण की मांग की। चेतावनी दी कि पक्का पुल निर्माण बजट और कार्य योजना की स्वीकृति मिलने में देरी होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह ने कहा कि चुनाव दौरे पर वाराणसी में आए प्रदेश के मुखिया ने पक्का पुल निर्माण की घोषणा की थी। सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग मिट्टी जांच, तीन सौ करोड़ का लागत आदि मामलों की फाइनल रिपोर्ट भी शासन को भेज दिया है। बावजूद इसके अभी तक न पुल के लिए बजट की स्वीकृति मिल सकी है न कार्य योजना की। जबकि घोषणा में रेलवे ओवरब्रिज कंधिया-चौरी, माधोसिंह-औराई का निर्माण कराने के लिए 90 फीसदी स्वीकृति मिल गई। चिंता की बात यह है कि जब तीन निर्माण कार्यों की घोषणा एक साथ हुई है तो पक्का पुल के लिए भेदभाव क्यों। पुल का निर्माण हो जाने से चार जिलों की दूरी तय करने वालों को समय, आर्थिक बचत होगी और क्षेत्र का विकास भी होगा। पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश के मुखिया से मिलेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में सिंटू शुक्ला, अरविंद श्रीवास्तव, कैशर खां, रामबाबू, प्रमोद, घनश्यामदास गुप्ता, मुख्तार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed