{"_id":"d183653c27e051399b80e0be73a1d8ef","slug":"pakistan-blew-between-protesting-mannequin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारेबाजी के बीच फूंका पाक का पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारेबाजी के बीच फूंका पाक का पुतला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Mon, 13 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई हमले के मास्टर माइंड लखवी की रिहाई को लेकर नाराज नागरिकों ने सोमवार को पुरानी बाजार में पाकिस्तान का पुतला फूंका। नागरिकों ने मोदी सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ ठोस कदम उठाने की मांग की।
श्यामा प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में लोगों ने पुरानी बाजार में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान की हरकतों को नजर अंदाज करने के चलते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की दुर्दशा हुई। कांग्रेस के नक्शे कदम पर अगर मोदी सरकार चलेगी तो बेहतर नहीं होगा।
पाकिस्तान अपनी नीचतापूर्ण हरकतों से लगातार भारत को धोखा दे रहा है। आतंकवादियों को जेल से रिहा कर रहा है। कहा कि केंद्र सरकार विश्व स्तर पर दबाव बनाकर पाकिस्तान के आतंकवादियों पर कठोर कार्रवाई कराए।
विज्ञापन
पुतला दहन में अजीत, अनिल कुमार श्रीवास्तव, लवकुश गुप्ता, सतीश शर्मा, रिशू, बच्चा त्रिपाठी, राहुल, राजू, शेषमणि उपाध्याय, दुर्गेश वर्मा, रतन जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।