फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Paddy will be procured at 80 purchasing centers from today, 7437 farmers registered

Bhadohi News: आज से 80 क्रय केंद्रों पर होगी धान की खरीद, 7437 किसान पंजीकृत

Wed, 01 Nov 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Paddy will be procured at 80 purchasing centers from today, 7437 farmers registered
जिले में क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए छह हजार से अधिक किसानों ने पंजीकरण कराया है। एक नवंबर से खरीद शुरू होगी। लेकिन इस वर्ष भी शुरुआत धीमी होने की उम्मीद है क्योंकि अधिकांश इलाकों में अभी धान की कटाई चल रही है। अब तक कुल 7437 किसानों ने पंजीकरण कराया है और इसके सापेक्ष 6087 किसानाें के दस्तावेजों का सत्यापन हो चुका है।
विज्ञापन

पूर्वांचल के जिलों में एक नवंबर से धान खरीद शुरु होती है। इसको लेकर जिले में धान खरीद को लेकर तैयारियां पूरी हैं। जिला विपणन अधिकारी के अनुसार धान खरीद के लिए कुल 80 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी क्रय केंद्रों को एक-एक हजार बोरी उपलब्ध कराई है। क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए अब तक 7437 किसान पंजीकरण करा चुके हैं और पंजीकरण जारी है। लेकिन किसानों के दस्तावेज व खेत सत्यापन का कार्य काफी सुस्त है और अब तक 6087 किसानों के ही सत्यापन हुए हैं। उधर, इस वर्ष भी धान खरीद की शुरुआत धीमी होने की उम्मीद है क्योंकि अधिकांश इलाकों में अभी धान की कटाई चल रही है। जहां-तहां धान तैयार भी हैं तो अभी पूरी तरह सूखे नहीं हैं।
विज्ञापन

-------------------
क्रय केंद्रों पर किसानों को सुविधा मुहैया कराने का निर्देश
बैरिया। रानीगंज विपणन केंद्र (करमानपुर) धान क्रय केंद्र का उपजिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार ने औचक निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद हाट निरीक्षक रत्न कृष्णम को निर्देश देते हुए कहा धन क्रय केंद्रों पर नियमों का पालन होना चाहिए। धान विक्रय करने हाॅट गोदाम पर पहुंचने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साफ-सफाई के साथ किसानों को बैठने के लिए जगह व पीने के लिए पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने विपणन केंद्र लालगंज (चांदपुर) का भी जायजा लिया और निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
एसडीएम ने क्रय केंद्रों का लिया जायजा, दिए निर्देश
सिकंदरपुर। उपजिलाधिकारी रवि कुमार पासवान ने धान खरीद को लेकर मंगलवार को धान क्रय केंद्र नवानगर सहित अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि किसानों से धान खरीद में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वहीं, किसानों से मानक के अनुसार धान को क्रय केंद्र पर ले आने की अपील की।
---------------
गड़हांचल में एकमात्र क्रय केंद्र पर भी कोई तैयारी नहीं
नरहीं। सोहांव ब्लॉक के गड़हांचल इलाके में केवल चौरा कथरिया साधन सहकारी समिति पर धान क्रय केंद्र स्थापित किया गया है। लेकिन यहां कोई तैयारी नहीं है और न ही धान ही कटे हैं। किसानों के अनुसार एक पखवारा बाद ही धान तैयार हो सकेंगे।
---------------------
कई केंद्रों को नहीं मिली हैं बोरियां
इंदरपुर। नगरा क्षेत्र में तीन धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। खाद्य विभाग के नगरा, साधन सहकारी समिति खारी व साधन सहकारी समिति कसौंडर पर क्रय केंद्र हैं। केंद्रों पर बैनर लगा दिए गए हैं। साधन सहकारी समिति खारी पर बोरी नहीं मिली है। यही स्थिति खाद्य विभाग के नगरा केंद्र की है यहां भी बोरी नहीं है। साधन सहकारी समिति कसौंडर पर डेढ हजार बोरियां मिली हैं। केंद्रों का अनुबंध अभी मिलों से नही हुआ है। हालांकि अभी धान की फसल पक कर खेतों में ही खडी है। किसानों का कहना है कि अभी धान की फसल कटाई करने में बिलंब है।


-------------------
एक नवंबर से जिले में धान की खरीद शुरु हो जाएगी। अधिकांश किसानों के दस्तावेजों का सत्यापन हुआ है। कुल 80 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों को बोरियां उपलब्ध कराई गई हैं।
- अविनाश चंद्र सागरवाल, जिला विपणन अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed