{"_id":"58d01e684f1c1b39791a108b","slug":"overshridge-will-be-made-in-madho-singh-and-khamaria","type":"story","status":"publish","title_hn":"माधोसिंह और खमरिया में बनेंगे ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माधोसिंह और खमरिया में बनेंगे ओवरब्रिज
bhadohi hindi news
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एजेंडे सबका साथ, सबका विकास की तरह काम होगा। औराई की जनता ने 10 साल के राजनीतिक वनवास को दूर किया है अब पांच साल जनता के बीच रहकर ऋण उतारेंगे। विकास से अछूते इलाकों में विकास कराएंगे। माधोसिंह और खमरिया में ओवरब्रीज बनवाने और चीनी मिल औराई को चालू कराने के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे।
लखनऊ में मुख्यमंत्री के शपथग्रहण से शामिल होने के बाद लौटे दीनानाथ भाष्कर सोमवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर खराब सड़क, पेयजल, विद्युतीकरण से अझूते गांव, खराब ट्रांसफार्मर, जरूरी पुलिया की सूची मांगेगे और उस पर काम करेंगे। एक कर्मचारी की तरह विधानसभा में आठ से 10 घंटे तक समय देंगे। 23 मार्च को औराई के सेक्टर और बूथ अध्यक्षों से मिलकर समस्याओं से रूबरू होंगे। जिन स्थानों पर नहर टूटने से किसानों की फसल नष्ट होती है उसे पक्का कराएंगे। उन्होंने कोटेदारों से आग्रह किया कि वह ईमानदारी से अनाज का वितरण करें, जिससे सरकार की मंशा पूरी हो। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अपने कार्यप्रणाली में सुधार लाएं। वह समझ लें कि सरकार बदल गई है। पुलिस अपराधियों पर तेजी से कार्रवाई करें जिससे वह यहां से चले जाएं। पुलिस अगर अपराधी को पकड़ती है तो किसी का दबाव आने पर भी छोड़े नहीं चाहे वह कोई हो। बालिकाओं से छेड़खानी करने वाले सतर्क हो जाएं। अगर कोई घटना होती है तो पुलिस सख्ती से निपटे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, सर्वेश पाल, दिनेश पांडेय आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व विधायक का भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।