फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Overload freight overturns due to wheel derailment, driver injured

पहिया निकलने से ओवरलोड मालवाहन पलटा, चालक घायल

Wed, 10 Feb 2021 06:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
Overload freight overturns due to wheel derailment, driver injured
चौरी। भदोही-वाराणसी मार्ग स्थित लक्षापुर बाजार के पास बुधवार की सुबह उस समय चीख-पुकार मच गई, जब पहिया निकलने से ओवरलोड मालवाहन पलट गया। इस घटना में कनकपुर निवासी चालक दिलीप यादव (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने चालक को समीप के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक प्रतीत होने पर चिकित्सकों ने निजी अस्पताल भदोही भेज दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस और परिवहन विभाग की मिलीभगत से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। इससे इस रोड पर आए दिन वाहन अनियंत्रित होकर पलटते रहते हैं। जबकि इस समय राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के नाम पर शासन-प्रशासन वाहन चालकों को जागरूक करने का ढिंढोरा भी पीट रहा है। चालकों की गलती का खामियाजा आम राहगीरों को भुगतना पड़ता है। बुधवार को हुई घटना में भी ओवरलोड माल वाहन तेज गति से भदोही नगर की ओर बढ़ रहा था। उसी समय एक चक्का निकल कर दूर चला गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन पर लदे टमाटर, शिमला मिर्च, खीरा, नीबू, हरी धनिया, सूरन, हरी मटर सब्जियां इधर-उधर बिखर गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बीचबचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed