फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Outbreak of diarrhea increased, 48 patients admitted

Bhadohi News: डायरिया का प्रकोप बढ़ा, 48 मरीज भर्ती

Tue, 27 Jun 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Outbreak of diarrhea increased, 48 patients admitted
ज्ञानपुर/औराई। हल्की बारिश के बाद तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। ऐसे मौसम में डायरिया ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। अस्पतालों में उल्टी-दस्त पीड़ियों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को जिला अस्पताल और छह सीएचसी में डेढ़ हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी हुई। डायरिया के शिकार हुए 48 लोग भर्ती किए गए। जिले में दो दिन पूर्व प्री मानसून की बारिश हुई थी, लेकिन गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही है। तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई है, जिससे लोग बेहाल हो रहे हैं। सोमवार को अस्पताल खुले तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पर्चा काउंटर और ओपीडी में मरीजों की कतारें लगी रहीं। करीब 705 लोगों ने ओपीडी में उपचार कराा, जबकि उल्टी-दस्त से पीड़ित 15 मरीज भर्ती किए गए।
विज्ञापन

इसी तरह सुरियावां में 220 मरीज ओपीडी में पहुंचे, जिनमें सात भर्ती किए गए। गोपीगंज में 250 मरीजों की ओपीडी हुई और आठ मरीज भर्ती हुए। दुर्गागंज, डीघ और भदोही सीएचसी में भी उल्टी-दस्त के मरीज उपचार कराने पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई में 250 मरीज पहुंचे, जिनमें छह मरीज भर्ती किए गए। भर्ती हुए मरीजों में उल्टी-दस्त से पीड़ितों की संख्या ज्यादा थी। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रदीप यादव ने कहा कि उमस और गर्मी में खान-पान में लापरवाही होने की वजह से उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed