फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Our party will struggle for systemic change: Hari Lal

व्यवस्था परिवर्तन के लिए संघर्ष करेगी हमारी पार्टी: हरी लाल

Tue, 08 Sep 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Our party will struggle for systemic change: Hari Lal
अपना दल (एस) की बैठक में नए पदाधिकारियों का स्वागत करते लोग। स्रोत- पार्टी
भदोही। अपना दल (एस) की मासिक बैठक सोमवार को इंदिरा मिल चौराहा स्थित निजी अस्पताल परिसर में हुई। जिलाध्यक्ष हरिलाल पाल ने कहा कि हमारी पार्टी सत्ता परिवर्तन नहीं, व्यवस्था परिवर्तन के आधार पर इस बार लोगों का समर्थन मांग रही है। सभी कार्यकर्ताओं से इसके लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के जनक बाबू सोनेलाल पटेल ने कहा था कि आप सत्ता परिवर्तन हजारों बार कर लें, इससे कुछ नहीं होगा, इसलिए हमें व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ना होगा। बैठक में औराई विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष ऊदल पटेल ने कहा कि बूथों की मजबूती के लिए कार्यकर्ता काम करें। यह काम हमें शीघ्र निपटाना है। युवा मंच के जिलाध्यक्ष मोहित स्वर्णकार ने अपने कमेटी की सूची पटल पर रखा और कहा कि युवा इकाई जोश से भरी हुई है। अमजद अहमद ने कहा कि अपना दल (एस) में कार्यकर्ताओं का सम्मान है। जिससे सभी कार्यकर्ता मिल जुल कर काम कर रहे हैं। संचालन डॉ.रूद्रप्रकाश पटेल ने किया। बैठक में अब्दुल रशीद को जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच, विजय पाल को जिला अध्यक्ष पंचायत मंच, विनय कुमार मौर्य को जिला अध्यक्ष शिक्षक मंच व उमाशंकर पटेल को जिला अध्यक्ष सहकारिता मंच की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान दिगंबर पटेल, प्रदेश सचिव आनंद पटेल, गुलाब सरोज, सनी बिंद, लल्लू राठौर, राहुल गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, वंशराज पटेल, संतोष केसरवानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed