फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   our brothers and sisters burnt on a pyre, moist eyes

एक चिता पर जले चारो भाई-बहन, नम हुई आंखे

Tue, 14 Apr 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
our brothers and sisters burnt on a pyre, moist eyes
लालानगर। थानाक्षेत्र के जहांगीराबाद गंगा घाट पर मंगलवार को चार भाई-बहनों का शव एक ही चिता पर जलाई गई। यह दृश्य देख सभी की आंखे नम हो गई। दो दिन बाद भी पाचवें बच्चे का शव नहीं मिल सका। आशंका जताई जा रही है कि बालू में दबने से शव बाहर नहीं निकल सका।
विज्ञापन

रविवार की सुबह जहांगीराबाद गंगा घाट पर मंजू देवी नामक महिला अपने पांच बच्चों को गंगा में डूबो दिया। दो बेटियों का शव पहले ही दिन मिल गया जबकि दो बच्चों का शव सोमवार को गोताखोरों को बरामद हुए। पोस्टमार्टम होने के बाद मंगलवाीर को जहांगीराबाद गंगा घाट पर एक चिता पर सभी का शव जलाया गया। अंतिम क्रियाकर्म पिता ने स्वयं अपने हाथों से किया। जिस समय पिता चार बच्चो को अग्नि को समर्पित कर रहा था, उस दौरान उसके हाथ कांपने लगे। वहां मौजूद लोगों की आंखे भी नम हो गई। एक ही बात सभी के मुख से निकल रही थी कि आखिर इन मासूम बच्चों ने कौन सा अपराध किया था। पाचवें और छोटे बेटे का शव न मिलने से परिवार वाले परेशान है। घर में सन्नाटा पसरा रहा। मंगलवार को भी गोताखोरों की मदद से पाचवें बच्चे की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed