{"_id":"6787efa2ecf1254934040e4c","slug":"ots-rs-716-crore-recovered-from-28-thousand-defaulters-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-121265-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीएस : 28 हजार बकायेदारों से वसूले 7.16 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीएस : 28 हजार बकायेदारों से वसूले 7.16 करोड़
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बिजली निगम की ओटीएस (एक मुश्त समाधान योजना) उम्मीद के हिसाब से सफल होती नहीं दिख रही है। दो चरणों में 28 हजार बकायेदारों से 7.16 करोड़ रुपये राजस्व की वसूली की गई। एक लाख 66 हजार बकाएदार ओटीएस के दायरे में आ रहे हैं। जिन पर ब्याज समेत 772 करोड़ रूपये बकाया है। 16 से 31 जनवरी तक तीसरे चरण में पंजीकरण शुरू हो जाएगा, हालांकि इसमें छूट कम हो जाएगी।
जिले में भदोही और ज्ञानपुर डिविजन में कुल दो लाख 26 हजार उपभोक्ता हैं। इसमें एक लाख 66 हजार उपभोक्ता एकमुश्त समाधान योजना के दायरे में आ रहे हैं। इन पर मूलधन और ब्याज समेत कुल 772 करोड़ बकाया है। पहले चरण में 15 से 31 दिसंबर, दूसरे चरण में एक से 15 जनवरी तक पंजीकरण कर लोगों को लाभ दिया गया। दोनों चरण में 28,132 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। साथ ही इन्होंने सात करोड़ 16 लाख रुपये बकाया भी जमा किया। अधिशासी अभियंता ज्ञानपुर आदित्य कुमार ने बताया कि ज्ञानपुर में 98 हजार 848 उपभोक्ताओं में 17 हजार 442 ने ओटीएस का लाभ लेते हुए तीन करोड़ 75 लाख जमा किया। भदोही डिविजन में 66 हजार 883 में 10 हजार 519 ने लाभ लिया और तीन करेाड़ 41 लाख जमा किया। उन्होंने बताया कि दोनों डिविजन का मिलाकर 16.90 फीसदी प्रगति रही। जो उपभोक्ता किन्हीं कारणवश अब तक ओटीएस का लाभ नहीं ले पाए हैं, वह तीसर चरण में इसका लाभ उठा सकते हैं। ओटीएस योजना के जरिए अधिक से अधिक राजस्व की वसूली हो सके, इसके लिए बिजली निगम की ओर से नगर से लेकर गांवों में कैंप लगाया जा रहा है। कैश काउंटर से लेकर सहज जनसेवा केंद्रों पर बिजली बिल भुगतान की सुविधा दी गई है।
पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार ओटीएस की प्रगति ठीक रही। दोनों डिविजन में 16.90 फीसदी बकायेदारों ने पैसा जमा किया। बचे हुए लोग तीसरे चरण में पंजीकरण कराकर लाभ ले सकेंगे। योजना का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण विभागीय खंड/उपखंड कार्यालय, जनसेवा केंद्र या विभागीय वेबसाइट www.uppcl.org के माध्यम से करा सकते हैं। -
विज्ञापन
राधेश्याम, अधीक्षण अभियंता विद्युत।