फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   OTS: Fourth phase also disappointing, only 1321 registered so far

ओटीएस: चौथा चरण भी निराशाजनक, अब तक केवल 1321 का पंजीकरण

Tue, 09 Jan 2024 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
OTS: Fourth phase also disappointing, only 1321 registered so far
एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के अंतिम चरण में भी उपभोक्ताओं की उदासीनता जारी है। अधिकारियों की ओर से घर-घर दस्तक देने के साथ जगह-जगह कैंप भी लगाया जा रहा है। इसके बावजूद पंजीकरण की प्रगति निराशाजनक है। चौथे चरण में अब तक महज 1,321 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

जनपद में कुल 1.86 लाख उपभोक्ता हैं, जो ओटीएस के लाभ की परिधि में हैं। योजना में पंजीकरण की अवधि 16 जनवरी तक है। योजना की शुरुआत आठ नवंबर को हुई थी। 30 नवंबर तक चले पहले चरण में महज छह प्रतिशत उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाया था। वहीं एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक संचालित दूसरे चरण में करीब 10 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। तीसरे चरण में महज 16 प्रतिशत उपभोक्ता ही लाभान्वित हुए। उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करते हुए पावर कारपोरेशन ने चौथा चरण भी प्रदान कर दिया, लेकिन लोगो पर कोई प्रभाव नहीं है। एक्सईएन अभिषेक यादव ने बताया कि 31 दिसंबर तक 33651 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया था। इस मद में 16.20 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई थी। बताया कि चौथे व अंतिम चरण में 1321 उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed