{"_id":"5d5852ec8ebc3e899507ce7c","slug":"other-bhadohi-news-vns4787445171","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस के कजान शहर में जौहर दिखाएगा भदोही का लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूस के कजान शहर में जौहर दिखाएगा भदोही का लाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नगर के रजपुरा निवासी राजेश यादव के बेटे अमित यादव आगामी 22 अगस्त से रूस के कजान शहर में होने वाले 45वीं विश्व कौशल अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे रूस जा रही 48 सदस्यीय टीम के सदस्य होंगे। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय का इस आशय का पत्र शुक्रवार को मिलते ही अमित और उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। वर्तमान में अमित नई दिल्ली में प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री ने पत्र में इस बात के लिए अमित की प्रसंशा करते हुए कहा कि अमित ने जिला, राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल का लोहा मनवा चुके हैं। इन प्रतिस्पर्धाओं में अमित का प्रदर्शन देखते हुए उन्हें कजान शहर में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने अमित के परिजनों से विश्वास जताया कि उसकी सफलता देश भर के युवाओं को अपने कौशल में पारंगत होने के लिए प्रेरित करेगी।
उल्लेखनीय है कि उक्त प्रतियोगिता 22 अगस्त को प्रारंभ होकर 27 को समापन होगा। खास बात यह है कि प्रतियोगिता में 63 देशों के 13 सौ प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस आशय की जानकारी होते ही परिजनों और नगर वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। नईदिल्ली में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अमित ने बताया कि उसके दादा सेवानिवृत्त प्रवक्ता बाबूलाल यादव से प्रेरित है।