फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Organizations deliver ration and lunch packets to the poor

संगठनों ने गरीबों तक राशन और लंच पैकेट पहुंचाया

Thu, 16 Apr 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Organizations deliver ration and lunch packets to the poor
नवधन की नट बस्ती में राजस्व विभाग की ओर से राशन का वितरण। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जरूरतमंदों तक राशन और लंच पैकेट पहुंचाने का सिलसिला लॉकडाउन के 23वें दिन भी जारी रहा। जिला प्रशासन संग संगठन के पदाधिकारी गरीब बस्तियों में पहुंचकर लोगों की भूख को शांत किया।
विज्ञापन

भिदिउरा निवासी भाजपा नेता रत्नाकर पाठक ने 150 लंच पैकेट का वितरण किया। इस मौके पर राजा उपाध्याय, सुजीत दूबे, अशोक यादव, कृष्ण मुरारी, सोनू, विपिन, शिकारी, निलेश यादव, महेंद्र मौर्य, झिलांगी आदि रहे। चकसिखारी में जरूरतमंदों को राशन का वितरण किया गया। विकास कुमार मिश्रा, नीरज कुमार दुबे, अजय कुमार दुबे, आदि रहे। गुड शेफर्ड संस्था की ओर से औराई के तिऊरी समेत कई गांव की गरीब बस्तियों में तीन किलो आंटा, पांच किलो चावल, एक किलो अरहर की दाल, प्याज, आलू, तेल मसाला वितरित किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी औराई रामजी यादव ने वितरण के बाद लॉकडाउन के पालन का आग्रह किया। इस मौके पर चर्च के प्रबंधक फादर अब्राहम, ग्राम प्रधान लालमनि, प्रेम सिंह, शिशु सिंह, मंटू सिंह आदि रहे। नवधन गांव की फकीरान बस्ती में तहसीलदार देवेंद्र यादव के निर्देश पर लेखपाल देव कुमार वर्मा ने 35 परिवारों को राशन उपलब्ध कराया। इस मौके पर लेखपाल हितेश पाठक, योगेंद्र यादव, सलीम अली, सीताराम गौतम आदि रहे। हनुमानगढ़ी मंदिर गोपीगंज में जरूरतमंदों को डीघ ब्लॉक प्रमुख पति विष्णु सेठ और प्रमुख व्यवसायी गुड्डू जायसवाल ने 200 से अधिक लोगों को लंच वितरित किया। समिति से प्रदीप उमर वैश्य, राजकुमार गुप्ता, संजय साहू, गोविंद गुप्त, अनिल साहू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को मास्क का किया वितरण
ज्ञानपुर/जंगीगंज। कोरोना वायरस से बचाव के लिए केनरा बैंक के प्रबंधक शिव प्रकाश तिवारी ने बृहस्पतिवार को जरूरतमंदों को मास्क का वितरण किया। इस मौके पर देवेंद्र कुमार मिश्रा, रोहित कुमार पांडेय, मिथिलेश कुमार, शिवशंकर यादव, सुदर्शन आदि रहे। जंगीगंज बाजार के मेडिकल स्टोर संचालक प्रभात मिश्र ने 24 घंटे ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किया। सुरियावां के पूरे मनोहर अभियां में ग्राम प्रधान राजेश मौर्य ने परिवार की ओर से तैयार मास्क का जरूरतमंदों तक वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed