फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Order to register FIR against project manager for negligence

Bhadohi News: लापरवाही पर परियोजना प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश

Thu, 14 May 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Order to register FIR against project manager for negligence
सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल में दो परियोजनाओं का बुधवार को जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने परियोजना की प्रगति और गुणवत्ता देखी। प्रगति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त की। परियोजना प्रबंधक के स्थानांतरण सहित विधिक कार्रवाई करने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया। उन्होंने सीएमओ डॉ. एसके चक को अधीक्षक के माध्यम से कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम सोनभद्र इकाई के परियोजना प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक ने बताया कि यह परियोजना एसआईटी जांच में रही है। इसके लिए 770.99 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जो संस्था को प्राप्त है, अब तक लगभग 69 प्रतिशत कार्य पूर्ण कराया जा चुका है। करीब 120 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान मौके पर वर्तमान में 32 श्रमिक कार्य करते हुए मिले। परियोजना प्रबंधक ने भवन का निर्माण कार्य 30 जून तक पूरा करने के लिए कहा। अस्पताल भवन के पीछे प्रस्तावित नर्सिंग हॉस्टल एवं आवासीय भवनों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। मुख्य भवन में विद्युत कार्य भी पूरी तरह बंद है। सीएमएस डॉ. सुनील कुमार पासवान ने बताया कि 15 दिन में निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हैं। परियोजना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल है। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था लापरवाही बरत रही है। परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम सोनभद्र इकाई कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के प्रति गंभीर नहीं है। परियोजना प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाई और सीएमओ को प्राथमिकी दर्ज कराए जाने का आदेश दिया। इस मौके पर सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शशिकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed