फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Order to file a case against the person selling the same land to two people

Bhadohi News: एक ही जमीन दो लोगों को बेचने वाले पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश

Sat, 22 Feb 2025 09:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
Order to file a case against the person selling the same land to two people
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरकिरन कौर की अदालत ने थानाध्यक्ष ज्ञानपुर को एक ही भूमि को दो लोगों को बेचने के आरोपी सर्वेश कुमार शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

गोपीगंज कोतवाली के जोगिनका निवासी अक्षय कुमार सिंह ने दो साल पहले गांधी गांव में सर्वेश कुमार शुक्ला से जमीन क्रय की थी। आरोप है कि जमीन बेचने के बाद सर्वेश शुक्ला ने खतौनी में नाम को लेकर आपत्ति दर्ज कराई।
विज्ञापन

इसका वाद तहसील कोर्ट में लंबित है। इसके एक साल बाद सर्वेश ने गांव के ही एक व्यक्ति को चौहद्दी बदलकर जमीन बेच दी।
मामला संज्ञान में आने के उपरांत अक्षय कुमार सिंह ने न्यायालय में याचिका दाखिल किया। याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सर्वेश कुमार शुक्ला पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed