फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Order to complete unfinished tasks anyway

अधूरे कार्यों को हर हाल पूरा कराने का आदेश

Sun, 04 Jan 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Sun, 04 Jan 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
Order to complete unfinished tasks anyway
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डा. राम मनोहर लोहिया समेत अन्य विकास कार्यों को तय समय में पूर्ण कराने का निर्देश दिया। धन उपलब्ध होने के बाद भी काम कच्छप गति से होने पर अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई को फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि जिले के विकास में अधूरे कार्यों को पूर्ण कराएं। जनहित की संचालित योजनाओं के लिए पात्रों का चयन पारदर्शी ढंग से करें जिससे पात्र लाभार्थी की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सके। डा. राम मनोहर लोहिया गांव में राजीव गांधी विद्युतीकरण के अधूरे कार्यों पर अधिशासी अभियंता विद्युत के खिलाफ नाराजगी जताते हुए अविलंब पूर्ण कराने को कहा। अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई को कार्य में प्रगति न लाने पर फटकार लगाते हुए तेजी लाने को कहा। अधिशासी अभियंता ट्यूबवेल को निर्देश दिया कि जिले में खराब नलकूपों की मरम्मत कर उसे चालू कराएं। डीपीआरओ से कहा कि वित्तीय वर्ष 2013-14 में चयनित लोहिया गांवो के शौचालय पूर्ण कराएं। सीडीओ आरपी मिश्रा, डीडीओ एसके श्रीवास्तव, बीएसए डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी, डीएसओ संतोष निरंजन, अन्य  अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed