फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Opposition to the merger of schools, SP Mahila Sabha demonstrated at the Collectorate

Bhadohi News: स्कूलों के विलय का विरोध, सपा महिला सभा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Fri, 25 Jul 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the merger of schools, SP Mahila Sabha demonstrated at the Collectorate
ज्ञानपुर। स्कूलों के विलय का विरोध तेज हो गया है। बृहस्पतिवार को सपा महिला सभा ने जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कहा कि सरकार का यह निर्णय शिक्षा के अधिकार अधिनियम के खिलाफ है। संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ेगा।
विज्ञापन

सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरिता बिंद ने कहा सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विलय की प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए। सभी रसोइयों को पुनः बहाल किया जाए, उन्हें सम्मानजनक मानदेय, नियमित नियुक्ति तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा जाए। आरटीई के तहत प्रत्येक बस्ती में एक किमी की परिधि में प्राथमिक विद्यालय और तीन किमी के दायरे में उच्च प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था पुनः सुनिश्चित की जाए। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत जो मुलभूत सुविधाएं गरीब, पिछड़े बच्चों को मिलनी चाहिए उससे उनको वंचित न किया जाए। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि यह निर्णय गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चों के शिक्षा के अधिकार को छीनने वाला है। स्कूलों के मर्ज होने से ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में कठिनाई होगी, जिससे ड्रॉपआउट दर बढ़ने की आशंका है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज करने से लाखों रसोइयां बेरोजगार हो जाएंगी। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामला सरोज, सुनीता यादव, रन्नो देवी, मीरा देवी, पूजा, आरती, संगीता, नीतू देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed