फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Opposition to privatization of FCI, submitted memorandum

एफसीआई के निजीकरण का विरोध, सौंपा ज्ञापन

Mon, 05 Apr 2021 06:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
Opposition to privatization of FCI, submitted memorandum
भदोही। अखिल भारतीय किसान सभा जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को इस्मैला बभनौट स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के दफ्तर के बाहर धरना देकर चार सूत्री मांगपत्र प्रबंधक राजेश कुमार को सौंपा। किसान नेताओं का कहना था एफसीआई को निजी हाथों में सौंपना भारी भूल होगी।
विज्ञापन

किसान सभा के जिलामंत्री, इंद्रदेव पाल ने कहा कि केंद्र सरकार मौजूदा समय में किसानों के विरोध में काम कर रही है। कहा कि किसानों की आय दोगुना करते करते प्रधानमंत्री भारत सरकार के उपक्रमों को बेचना शुरू कर दिया है। सौंपे गए ज्ञापन में किसान विरोधी काले कानूनों को रद्द करने, फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करते की मांग करते हुए आनलाइन खरीदारी के दरवाजे पूर्ण रूप से बंद करने की मांग की। कहा कि यदि ऐसा न किया गया तो देश के किसान मारे जाएंगे। जिसकी भारी कीमत देशवासियों को चुकानी पड़ेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में जगन्नाथ मौर्य, प्रेमचंद मौर्य, हृदयलाल, चंद्रेश त्रिपाठी, ज्ञानप्रकाश, सुक्खू पाल, बंधन राम, बबलू राम, यज्ञ नारायण, लल्लन मौर्य, जगनारायण सरोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed