फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Operators paid to favorite firms, investigation started

Bhadohi News: चहेती फर्मों को आपरेटरों ने किया भुगतान, जांच शुरू

Fri, 14 Apr 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Operators paid to favorite firms, investigation started
ज्ञानपुर। कंपोजिट ग्रांट, टीएलएम और चहक कार्यक्रम में बजट के भुगतान के मामले में शिकायत मिलने पर बीएसए ने जांच के लिए दो अफसरों की टीम गठित कर दी है। तीन दिनों में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। अधिवक्ता आदर्श त्रिपाठी ने शपथ पत्र देकर बताया कि प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय में छात्र संख्या के आधार पर 25, 50 और 75 हजार रुपये की धनराशि स्कूलों में दी जाती है। टीएलएम (टीचर लर्निंग मटेरियल) स्कूलवार 1600 रुपये और चहक कार्यक्रम के तहत ढाई हजार प्रति स्कूल दिए जाते हैं। टीएलएम की राशि पूर्व माध्यमिक में 20 और प्राथमिक में 15 रुपये की दर से बच्चों को मिलती है। आरोप है कि सहायक अध्यापक को डाटा एंट्री ऑपरेटर और प्रधानाचार्य को डाटा एप्रूवल नामित करते हुए भुगतान करना चाहिए, लेकिन बीआरसी में बैठे कंप्यूटर आपरेटरों ने पासवर्ड आईडी न उपलब्ध करते हुए सीधे तौर पर अपने तरीके से ही मनपसंद फर्मों को धनराशि भेज दी गई। इसमें कई फर्म फर्जी हैं। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय और डीसी एमडीएम को नामित किया गया है। तीन दिनों में जांच आख्या मांगी गई है। अगर गड़बड़ी मिलेगी तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed