{"_id":"57699e034f1c1bb571b483e7","slug":"opened-half-an-hour-of-rain-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे घंटे की बरसात ने तैयारियों की खोली पोल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे घंटे की बरसात ने तैयारियों की खोली पोल
bhadohi hindi news
Updated Wed, 22 Jun 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 मिनट की झमाझम बरसात ने ही प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। ज्ञानपुर नगर में कई इलाकों में घुटने तक जलजमाव हो गया। पहली बारिश में जलनिकासी की नालियां समुचित ढंग से साफ न होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को साढ़े 11 बजे के आसपास आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ शुरू हुई और जोरदार बारिश हो गई। इसके चलते गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को राहत मिल गई। तकरीबन आधे घंटे की जोरदार बारिश से नगर के कई निचले इलाके में जलजमाव हो गया।
दुर्गागंज त्रिमुहानी के समीप सड़क पर घुटने भर पानी लग गया। कुछ दिन पूर्व ही सड़क ऊंची किए जाने के बावजूद जलजमाव की समस्या से छुटकारा नहीं मिलने को लेकर लोग परेशान थे। चर्चा आम हो गई कि अगर इसी तरह से जलजमाव होता रहा तो नई सड़क भी चंद दिनों में ही खराब हो जाएगी और लाखों रुपये फिर बर्बाद। इसी तरह ज्ञानपुर नगर के तहसील रोड, पुरानी कलेक्ट्रेट, राजा पार्क आदि इलाकों में जहां जलजमाव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं, वहीं पुरानी बाजार और पुराने कलेक्ट्रेट भवन के पीछे की कॉलोनी की सड़कें कीचड़ से सन गईं।
विज्ञापन
इन सड़कों पर आवागमन किसी चुनौती के समान हो गया। कई वाहन चालक उसमें गिरते नजर आए। नालियों का गंदा पानी उफनाकर सड़कों पर बहने लगा। मुखर्जी पार्क में लगे खादी ग्रामोद्योग मेले की रौनक भी बरसात ने फीकी कर दी। कई दूकानों की सजावट अस्त-व्यस्त हो गई। सुरियावां, मोढ़, दुर्गागंज, गोपीगंज इलाकों में भी बारिश ने लोगों को मुस्कुराने का मौका दिया।