फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Open history sheet of 11 criminals, gangsters on 27 smugglers

11 अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट, 27 तस्करों पर गैंगेस्टर

Wed, 31 Aug 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Open history sheet of 11 criminals, gangsters on 27 smugglers
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए अपराधियों पर सख्ती शुरू हो गई है। बुधवार को एसपी डॉ. अनिल कुमार की संस्तुति पर लूट, हत्या, तस्करी सहित अन्य मामलों में वांछित 11 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई, जबकि 27 तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहने वालों में हड़कंप है। मुख्यमंत्री की ओर से अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को लेकर जिले की पुलिस लगातार अपराधियों पर सख्त है। गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर से लेकर इनामी बदमाशों तक पर शिकंजा कसा जा रहा है। बुधवार को एक साथ कई अपराधियों पर कार्रवाई गई। इसमें भदोही, ऊंज, ज्ञानपुर, औराई, सुरियावां, दुर्गागंज, चौरी, गोपीगंज, कोइरौना थाने से जुड़े अपराधी शामिल है। सभी हत्या, लूट, डकैती, मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त है। सभी के खिलाफ छह से लेकर दर्जन भर से अधिक मुकदमे जिले और दूसरे जनपदों में दर्ज है। पुलिस कप्तान डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि संगठित होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों पर सख्ती की जा रही है। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले कुल 27 तस्करों के विरुद्ध अलग-अलग थानों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत छह अभियोग पंजीकृत किया गया। अवैध शराब बनाने और तस्करी करने के आरोपी 12 अपराधियों के विरुद्ध थाना ज्ञानपुर और औराई में गैंगस्टर के तहत दो अभियोग पंजीकृत किया गया। तस्करी माममले में भदोही में तीन और गोपीगंज में एक मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए के लिए 11 अपराधियों को चिह्नित कर उनकी निगरानी के लिए हिस्ट्रीशीट खोली गई। उन्होंने कहा कि आपराधिक घटनाओं में संलिप्त लोगों को पुलिस नहीं बख्शेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed