फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Open drain reducing the grandeur of Carpet Expo Mart

कारपेट एक्सपो मार्ट की भव्यता कम कर दे रहा खुला नाला

Tue, 21 Dec 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Open drain reducing the grandeur of Carpet Expo Mart
एक ओर जहां आम कालीन उद्यमी भदोही के कारपेट एक्सपो मार्ट में इंडिया कारपेट एक्सपो के आयोजन की आस लगाए हुए है तो मार्ट के मुख्य द्वार के ठीक सामने से गुजर रहा 7 मीटर चौड़ा खुला नाला 200 करोड़ के इस भव्य ईमारत की सुंदरता में कम कर दे रहा है। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) की मांग पर इस चौड़े नाले को ढंकने की कोशिश भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) ने शुरू की थी, लेकिन मामला केवल आगणन तक ही सीमित रह गया।
विज्ञापन

लोग अगले साल अक्तूबर में यहां इंडिया कारपेट एक्सपो के आयोजन की उम्मीद लगाए हुए हैं। ऐसे में लोग चाहते हैं कि एक्सपो से पहले यह नाला ढंक लिया जाए। क्योंकि तब यह देश और विदेश के सैकड़ों कालीन निर्यातकों और आयातकों के आकर्षण का केंद्र होगा। भारी संख्या में लोगों का यहां आना होगा। ऐसे में इसका खुला होना न केवल दुर्घटनाओं को दावत देगा बल्कि आयोजन में भी खलल पैदा करेगा। इस संबंध में सीईपीसी के चेयरमैन उमर हमीद ने कहा कि निश्चित रूप से नाले को ढंकना चाहिए। इस संबंध में एमएसएमई विभाग के अधिकारियों से वार्ता भी हो चुकी है। यह भी कहा कि चूंकि अभी कारपेट एक्सपो अगले साल अक्तूबर में होने की उम्मीद है, इसलिए हम लोगों का ध्यान इस ओर नहीं है। उधर, बीडा के अधिशासी अभियंता ओपी सिंह ने बताया कि चूंकि कारपेट मार्ट हमारी कारपेट सिटी में है, इसलिए इसे ढंकना हमारा काम था। शासन की पहल पर हमने नाले को ढंकने के बाबत ड्राइंग, डिजाइनिंग के साथ कई चरणों में कार्य करने के लिए 1.97 करोड़ की कार्ययोजना भी तैयार की है। प्रस्ताव बनाकर एमएसएमई विभाग को भेजा गया है। जब शासन से स्वीकृति और धन मिलेगा तो नाले को ढंक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed