{"_id":"60b8c1a58ebc3e7fd8223f19","slug":"opd-will-start-in-hospitals-from-today-bhadohi-news-vns592732068","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में आज से शुरू होगी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में आज से शुरू होगी ओपीडी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लगी पाबंदियां अब धीरे-धीरे हट रही है। करीब डेढ़ महीने से बंद सरकारी अस्पतालों की ओपीडी शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। जिससे उपचार कराने के लिए लोगों को सहूलियत मिलेगी।
कोरोना की दूसरी लहर के कारण जिले में करीब डेढ़ महीने से अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी को बंद कर दिया गया था। इमरजेंसी में उपचार की सुविधा मिल रही थी। इससे सामान्य बीमारी के मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जैसे-जैसे कोरोना की रफ्तार थम रही है, सुविधाएं बहाल हो रही है। अब शासन के निर्देश से जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी व पीएचसी में चिकित्सक सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच और उपचार करेंगे। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। ओपीडी शुरू न होने की वजह से गंभीर रोग से परेशान मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। नियमित दवा और इलाज पर चलने वाले ब्लड प्रेशर, शुगर व अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को इलाज मिलने लगेगा।
डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित दूबे ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार शुक्रवार से ओपीडी शुरू हो जाएगी। कोविड-19 का पालन करते हुए मरीजों का इलाज होगा। मरीजों और तीमारदारों को भी मास्क लगाने के साथ दो गज की दूरी जरूरी होगी।