फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Only Indi alliance will eat eight kilos of ration: Keshav Maurya

आठ किलो राशन तो इंडी गठबंधन ही खा जाएगा: केशव मौर्य

Sun, 19 May 2024 09:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 09:28 PM IST
विज्ञापन
Only Indi alliance will eat eight kilos of ration: Keshav Maurya
औराई। सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व भर में देश का सम्मान बढ़ा है। समाज के अंतिम पंक्ति तक विकास पहुंचा। प्रदेश में अब माफिया के लिए जगह नहीं है। उनकी जगह जेल में है। रविवार को औराई के दशमी की बारी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि दस किलो में से आठ किलो राशन तो इंडी गठबंधन ही खा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश का नाम ऊंचा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। पूरा विपक्ष 2024 में उन्हें प्रधानमंत्री नहीं रहने देना चाहता है लेकिन आज पूरा देश मोदी के साथ खड़ा है। जब सपा, बसपा और कांग्रेस सरकारें थीं तो इन्होंने फ्री राशन नहीं दिया। आज कहते हैं कि 10 किलो राशन देंगे। उस 10 किलो राशन में से आठ किलो तो वे ही लोग खा जाएंगे, जैसा कि पहले होता था। मोदी जी ने कहा है ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर बनवाया, 370 जैसे कानून से मुक्ति दिलाई। जल्द ही काशी और मथुरा को भी न्याय मिलेगा। आपको हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाना होगा। योगी सरकार में माफिया और गुंडे समाप्त हो गए हैं। उन्हें जेल भेजा जा चुका है। सपा सरकार में गुंडा माफियाओं का बोलबाला था लेकिन वह अब समाप्तवादी पार्टी बनकर रह गई है। प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, पीएम सम्मान निधि का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी गरीबों के मसीहा है और अखिलेश के मसीहा मुख्तार और अतीक जैसे लोग हैं। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, जिपं अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, तेगा सिंह, कुंवर प्रमोद चन्द्र मौर्य, नागेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, डॉ. देवेंद्र दुबे, नंदलाल पांडेय, रत्नाकर पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed