फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Only 3.20 crore recovered from OTS scheme

ओटीएस योजना से महज 3.20 करोड़ की हुई वसूली

Sat, 02 Jul 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Only 3.20 crore recovered from OTS scheme
भदोही। उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को 15 जुलाई तक बढ़ा दिया है, लेकिन 30 जून तक विभाग को बकाया वसूली अथवा ओटीएस के पंजीकरण में विशेष सफलता नहीं मिली। विभाग अब अगले 15 दिनों में भरपूर बकाया वसूली और लोगों को ओटीएस से जोड़ने की कवायद लगा है। जून माह में बिजली विभाग कुल 60 करोड़ बकाया में से केवल 3.20 करोड़ ही वसूल सका। भदोही विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार यादव ने कहा कि 15 जुलाई तक लोगों को समय मिल गया है। इसका सदुपयोग करें क्योंकि फिर ऐसी योजना नहीं जाएगी। बताया कि एक माह तक चले योजना के दौरान 9109 उपभोक्ताओं ने लाभ लिया। भदोही खंड के उपभोक्ताओं पर कुल 60 करोड़ रुपये बकाया है। जिसमें महज 3.20 करोड़ की वसूली पांच प्रतिशत से कुछ अधिक है। इसी प्रकार इस उपकेंद्र के अंतर्गत कुल बकाएदारों की संख्या जो 72.8 हजार थी उसमें से महज 12.1 प्रतिशत उपभोक्ता ही योजना का लाभ उठा सके। कहा जो लोग योजना का लाभ नहीं उठा सके थे वे अभी भी पंजीकरण करा सकते हैं। बकायेदार उपभोक्ताओं को चेताया भी कि 15 जुलाई को ओटीएस योजना समाप्त होने के बाद वसूली के लिए बड़ा अभियान चलेगा। जिसमें आरसी भी जारी कर वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed