{"_id":"6ae39a3c6d311c67170a26d9","slug":"green-vegetables-have-become-cheaper-by-20-to-40-rupees-bhadohi-news-c-258-1-svns1005-159700-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 20 से 40 रुपये सस्ती हुईं हरी सब्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 20 से 40 रुपये सस्ती हुईं हरी सब्जियां
विज्ञापन
शहर में सब्जी की खरीदारी करते लोग। संवाद
सितंबर में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और बाढ़ के बाद हरी सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे थे। अब करीब एक महीने बाद गोभी, परवल और लौकी समेत कई सब्जियों के भाव में 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक की गिरावट आई है। इससे आम लोगों को महंगाई से कुछ राहत मिली है। एक महीने पहले 100 रुपये प्रति किलो बिकने वाला परवल अब 60 रुपये प्रति किलो तक मिल रहा है। इसके अलावा लौकी, बोड़ो, नेनुआ, गोभी सहित अन्य सब्जियों के भाव में भी गिरावट आई है। सब्जी विक्रेता सोनू मौर्य ने बताया कि बारिश और बाढ़ के कारण स्थानीय किसानों की अधिकांश फसलें खराब हो गई थीं। अब मंडी में स्थानीय किसानों की सब्जियों की आवक धीरे-धीरे बढ़ रही है। सब्जी विक्रेता गुलशन ने बताया कि मंडी में कुछ सब्जियों के भाव काफी कम हुए हैं। इसका ग्राहकों को बहुत राहत मिली है। एक महीने पहले गोभी 50 से 60 रुपये प्रति फूल बिकने वाली गोभी अब 25 से 30 रुपये में बिक रही है।
00
सब्जी- पहले और अब दाम
नेनुआ- 80- 40
भिंडी- 100- 60
टमाटर- 60- 30
बैंगन- 80- 50
बोड़ो- 120- 80
मिर्च- 80- 60
करैला- 100- 60
विज्ञापन
00
सब्जी- पहले और अब दाम
नेनुआ- 80- 40
भिंडी- 100- 60
टमाटर- 60- 30
बैंगन- 80- 50
बोड़ो- 120- 80
मिर्च- 80- 60
करैला- 100- 60