फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   From the morning *sargi* to the moonlight at night, the festival of Karwa Chauth reflects the deep trust between a husband and wife.

Bhadohi News: करवाचाैथ पर्व पर सुबह की सरगी से रात की चांदनी तक छलका पति-पत्नी का विश्वास

Fri, 30 Oct 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
From the morning *sargi* to the moonlight at night, the festival of Karwa Chauth reflects the deep trust between a husband and wife.
करवा चौथ को लेकर बिंद्राबाजार में खरीदारी करती महिला। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आजमगढ़। सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के साथ सुहागिनों ने बृहस्पतिवार को करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा। सुबह की सरगी से रात की चांदनी तक पति-पत्नी के बीच प्रेम-विश्वस छलका। दिनभर पूजा-अर्चना और सोलह शृंगार के बाद रात में चांद के दीदार का इंतजार किया।
अर्नब के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने के कारण कई महिलाओं को चंद्र दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ा।
निर्धारित समय पर चांद नहीं दिखने से व्रती महिलाओं की बेचैनी बढ़ गई। ऐसे में महिलाओं ने अपनी पारिवारिक परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

सुहागिनों ने छलनी से अपने जैसे ही अपने पति को निहारा प्रेम की रोशनी में दांपत्य का विश्वास झिलमिला उठा।
सुबह स्नान के बाद महिलाओं ने करवा स्थापित कर संकल्प के साथ व्रत शुरू किया। दिनभर अन्न-जल त्यागकर पति की दीर्घायु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। शाम को सोलह शृंगार कर विधि-विधान से पूजा की और करवा चौथ की कथा सुनी। रात में चंद्रोदय के समय महिलाएं छतों और खुले स्थानों से आसमान निहारती रहीं। कई महिलाएं परिवार के सदस्यों से चांद दिखाई देने की जानकारी लेती रहीं। चांद नहीं दिखने पर कुछ महिलाओं ने चंद्रोदय की दिशा में अर्घ्य देकर भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा का ध्यान किया और पारिवारिक मान्यताओं के अनुसार पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, चंद्र दर्शन के बिना व्रत खोलने को लेकर अलग-अलग परंपराएं देखने को मिलीं।
उधर, करवा चौथ को लेकर बाजारों में भी रौनक रही। महिलाओं ने साड़ी, चूड़ी, मेहंदी और शृंगार के सामान की खरीदारी की। भीड़ के चलते कई जगह जाम की स्थिति भी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed