फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Arnab s impact: Drizzle throughout the day, maximum temperature drops by 5 degrees.

Bhadohi News: अर्नब का असर, दिनभर हुई बूंदाबांदी, 5 डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान

Fri, 30 Oct 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Arnab s impact: Drizzle throughout the day, maximum temperature drops by 5 degrees.
बिलरियागंज क्षेत्र में बूंदाबांदी के बीच धान की मड़ाई करता किसान का परिवार। संवाद
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात अर्नब ने पूर्वांचल के जिलों में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जिले में बृहस्पतिवार की दिनभर बूंदाबांदी हुई। इससे अधिकतम तापमान 24 घंटे में 5.2 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि हवा की रफ्तार कम रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, 31 अक्तूबर तक भारी बारिश संग तेज हवाओं के चलने का अनुमान है। इससे खेतों में खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचने का अंदेशा है। जिले में 1.68 लाख हेक्टेयर भूमि पर धान की फसल लगी है। इसमें कुछ जगहों पर धान के अगेती फसलों की कटाई चल रही है तो कहीं धान पकने की कगार पर खड़ा है। सुबह करीब नौ बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो पूरे दिन तक धीरे-धीरे चलती रही। इसका असर रहा कि पूरे दिन लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। लोग भींगने को मजबूर हुए। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगे बारिश का दौर तेज होगा। शुक्रवार को आजमगढ़, मऊ सहित अगल-बगल के जिलों के भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर की गति से तेज हवा के चलने का अनुमान है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया था। किसान महेंद्र, राजा आदि ने बताया कि उनकी पूरी लागत खेतों में ही पड़ी है। अगर तेज बारिश हेा गई तो एक तो धान की फसल खेत में ही गिर जाएगी, दूसरे दलहनी, तिलहनी की बोआई करने में भी समय लगेगा। किसान नंदू यादव, अशोक यादव, तिलचंद यादव और पंकज यादव ने बताया कि धान की फसल तैयार है। ऐसे में तेज बारिश होने पर फसल गिरने और गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा है। खेती में काफी लागत लगाने के बाद अब किसानों को नुकसान की चिंता सता रही है। किसान मौसम साफ होने की उम्मीद कर रहे हैं
विज्ञापन


--

चक्रवात अर्नब धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इसका असर पूर्वांचल में दिखने लगा है। 31 अक्तूबर तक इसका प्रभाव रहेगा। इसके बाद धीरे-धीरे यह कमजोर हो जाएगा। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है। अतुल कुमार सिंह, मौसम विज्ञानी लखनऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

बूंदाबांदी के बीच धान की मड़ाई में जुटे किसान

बिलरियागंज। अर्नब के असर से मौसम में बदलाव और बूंदाबांदी ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। पांती खुर्द, मानपुर, गुलवा, बगवार, भगतपुर, गोरिया और ककरही समेत कई गांवों में किसान काटकर रखे धान की मड़ाई में जुटे हैं। उन्हें बारिश तेज होने से पहले फसल समेटने की चिंता सता रही है। वहीं, जिन किसानों की फसल अभी खेतों में खड़ी है, उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मौसम खराब होने से किसानों को उपज भीगने और मेहनत पर पानी फिरने का डर सता रहा है।

0000
30 तक भारी बारिश की आशंका, बेवजह घर से बाहर न निकलें
आजमगढ़। जिले में 30 अक्तूबर तक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने खराब मौसम में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और मौसम विभाग की चेतावनी का पालन करने की सलाह दी है। प्रशासन ने आंधी-तूफान और वज्रपात के दौरान पक्के भवन में शरण लेने तथा पेड़ों, बिजली के खंभों, खुले मैदान और ऊंचे स्थानों से दूर रहने को कहा है। जलभराव वाले रास्तों, नालों, तालाबों और नदियों के किनारे जाने से बचने के साथ ही खराब मौसम में दोपहिया वाहनों से यात्रा न करने और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने की अपील की है। उन्होंने आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए 112 और एंबुलेंस के लिए 108 पर संपर्क करने को कहा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मौसम पर लगातार निगरानी रखने और आपदा से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed