{"_id":"623353fb0dce2a598f38712a","slug":"online-registration-started-for-wheat-purchase-bhadohi-news-vns643739427","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। एक अप्रैल से गेहूं के खरीद कराने की तैयारी तेज कर दी गई है। शासन के निर्देश पर जिले में केंद्रों का निर्धारण भी कर लिया गया है। वहां क्या-क्या व्यवस्थाएं होनी हैं इसके लिए केंद्र प्रभारियों को जरूरी निर्देश दे दिया गया है। साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण भी शुरू हो गया है।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में गेहूं की खरीद एक अप्रैल से 15 जून तक करायी जानी है। इस बार 2015 रुपये समर्थन मूल्य पर खरीद की जाएगी। इसके लिए 19 क्रय केंद्र बना दिए गए हैं। कहा कि किसान चाहें तो ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण कराने वालों की ही सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद की जाएगी। कहा कि पंजीकरण कराने के लिए कृषक का बैंक खाता आधार सीडेड यानी बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए। साथ ही बैंक द्वारा एनपीसीआई पोर्टल पर मैप हो और सक्रिय होना चाहिए। बैंक खाता सक्रिय होने के लिए आवश्यक है कि बैंक खाते में पिछले तीन महीने में लेन-देन किया गया हो। किसी भी जन सुविधा केंद्र, साइबर कैफे से खाद्य विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। पंजीकरण ओटीपी आधारित है इसलिए पंजीकरण के लिए वर्तमान मोबाइल नंबर ही अंकित कराएं, एसएमएस द्वारा भेजे गए ओटीपी को डालने पर ही पंजीकरण पूर्ण होगा। खर्तानी में दर्ज रकबा, आधार संख्या, आधारकार्ड में दर्ज नाम आदि की आवश्यकता पंजीकरण के समय होगी।