{"_id":"57041fd74f1c1b7632c81812","slug":"ongressmen-blew-the-centre-s-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसजनों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसजनों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Wed, 06 Apr 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रो पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी समेत केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मंगलवार को कांग्रेसजनों ने तीखा विरोध जताया। वरिष्ठ नेता जगदीश पासी की अगुवाई में जिला कांग्रेस कमेटी के लोगों ने एसपी आवास के समीप प्रदर्शन किया केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका।
इस मौके पर पासी ने कहा कि नरेंद्र मोदी झूठ बोलकर प्रधानमंत्री तो बन गए, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। एनडीए सरकार में भ्रष्टाचार और महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। जिला उपाध्यक्ष सुरेश उपाध्याय और संजीव दुबे ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बाद भी इसका लाभ आम जनता को नहीं मिल रहा है। इस लाभ पूंजीपति और कंपनियां ले रही हैं। जिला महासचिव सिद्धार्थ मिश्रा एवं अनुपम आनंद ने कहा कि केंद्र सरकार रोजमर्रा की जरूरतों पर अधिभार बढ़ाकर जनता का गला घोंटने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री केवल विदेश यात्रा में मशगूल हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से लवकुश मिश्रा, जान मोहम्मद, नीरज मिश्रा, बाल मुकुंद कसेरा, लल्ला, राम गोपाल, संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।