{"_id":"643af2dde8e70bf5a502cdd4","slug":"one-pink-booth-will-be-built-in-each-of-the-seven-bodies-bhadohi-news-c-20-1-155770-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सातों निकाय में बनेंगे एक-एक पिंक बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सातों निकाय में बनेंगे एक-एक पिंक बूथ
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नारी सशक्तीकरण का नारा हर सरकार बुलंद करती आई है, लेकिन इस बार निकाय चुनाव में आयोग की पहल पर गुलाबी बूथ पर नारी शक्ति की झलक दिखेगी। सातों निकायों में एक-एक पिंक बूथ बनाए जाएंगे। जिसके चयन की कवायद शुरू हो गई है। यहां पर मतदान कर्मी से लेकर सुरक्षाकर्मी तक महिला ही रहेगी। देश की महिलाओं ने विश्व पटल पर अपना परचम लहरा दिया है, लेकिन इस बार के निकाय चुनाव में उन्हें एक नई उपलब्धि हासिल होगी और उनका आत्मविश्वास भी दिखेगी। चुनाव आयोग ने इसी मकसद से महिलाओं को मतदान की कमान सौंपी है। इसके लिए सभी निकाय क्षेत्रों में पिक बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय के साथ ही साथ अन्य सभी कर्मचारी भी महिलाएं ही होंगी। यही नहीं सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं होगी। सातों निकाय ज्ञानपुर, गोपीगंज, नई बाजार, सुरियावां, घोसिया, खमरिया और भदोही में एक-एक बूथ का चयन होगा। यहां पर बच्चों के खेलने की सुविधा, आंचल केंद्र और सेल्फी प्वाइंट भी होंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने बताया कि पिंक बूथ बनाने का कार्य चल रहा है। सभी निकायों से एक-एक बूथ शामिल होंगे। 261 बूथों में सात बूथ पिंक होंगे। जहां सिर्फ महिलाएं ही मतदान अधिकारी, मतदान कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी होंगी।
ज्ञानपुर। पिक बूथ पर लोगों को आकर्षित करने के लिए सजावट भी की जाएगी। सजावट में जो भी सामान प्रयोग किया जाएगा, वह गुलाबी रंग का ही होगा। जिससे यह बूथ अलग ही दिखेंगे। इन मतदान केंद्रों को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। मतदाताओं के लिए भी अलग से व्यवस्था की जाएगी। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है। बुजुर्गों के बैठने की सुविधा, बच्चों को स्तनपान कराने की भी व्यवस्था होगी।