{"_id":"662a541abbfd70b82909ba14","slug":"one-laborer-dies-after-under-uncontrolled-tractor-crushed-on-road-in-bhadohi-another-injured-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: अनियंत्रित ट्रैक्टर के नीचे दबकर मजदूर की मौत, दूसरा घायल; चालक को खोज रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: अनियंत्रित ट्रैक्टर के नीचे दबकर मजदूर की मौत, दूसरा घायल; चालक को खोज रही पुलिस
Thu, 25 Apr 2024 06:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:31 PM IST
सार
Bhadohi News: बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के आगे-आगे कार्यदायी संस्था के ठेकेदार बाइक से चल रहे थे। ट्रैक्टर पलटी तो ठेकेदार घायल मजदूर को लेकर कहीं फरार हो गए। जिसके कारण घायल के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
बचाव कार्य करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में पाइप लदी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। घटना में ट्रॉली के नीचे दबने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर पर बैठा दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन से ट्रैक्टर को सीधा किया गया, तब जाकर मजदूर का शव बाहर निकाला जा सका। भदोही-वाराणसी मार्ग पर भाला से पाइप लादकर एक ट्रैक्टर भदोही की तरफ जा रही थी। ट्रैक्टर चालक जल जीवन मिशन के तहत बोरिंग का सामान लेकर दो मजदूर के साथ बरदहा जा रहे था।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर में लगभग डेढ़ बजे के आसपास ट्रैक्टर जैसे ही मानिकपुर के पास पहुंची। अचानक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हुई और सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। अनियंत्रित ट्रैक्टर से एक मजदूर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, दूसरी तरफ मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को सीधा करवाया और उसके अंदर दबे मजदूर के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मजदूर की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त शिवजी यादव (42) निवासी विठ्ठलपुर, वरुणा, बक्सर बिहार के रूप में की।
पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कार्यदायी संस्था के ठेकेदार के बारे में जानकारी जुटा रही है।
प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चालक और ठेकेदार के बारे में जानकारी ली जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।