{"_id":"61f36e1a22d99457cc23d668","slug":"one-died-and-eight-injured-in-road-accident-due-to-tavera-overturned-in-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोही: मृत पड़ी गाय को बचाने के चक्कर में पलटी टवेरा, एक की मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही: मृत पड़ी गाय को बचाने के चक्कर में पलटी टवेरा, एक की मौत, आठ घायल
Fri, 28 Jan 2022 11:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
भदोही जिले के औराई कोतवाली क्षेत्र के घाटमपुर के पास गुरुवार देर रात वाराणसी-प्रयागराजद हाईवे पर एक टवेरा पलटने से चालक की मौत हो गई, तो वहीं उसमें सवार आठ लोग घायल हो गए। कुछ की हालत गंभीर बताी जा रही है।
विज्ञापन
सभी को गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मृतक और घायल सभी प्रयागराज जिले के निवासी हैं। घटना हाईवे पर मृत अवस्था में पड़ी गाय को बचाने के चक्कर मे हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अुसार, प्रयागराज जिले के बृजभान सिंह यादव उर्फ बबलू(32) पुत्र श्यामलाल यादव निवासी कोशन गुहाई थरोई प्रयागराज के तवेरा से बालसन चौराहा प्रयागराज जॉर्ज टाउन निवासी विवेक कुमार सिंह(34), प्रख्यात सिंह(4) पुत्र विवेक सिंह, श्रद्धा सुमन सिंह(26) पत्नी अविनाश सिंह, नीलिमा सिंह(50) पत्नी रमेश सिंह, अविनाश सिंह(34) पुत्र रमेश सिंह समेत एक महिला व दो बच्चे वाराणसी में किसी मंदिर से वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही घाटमपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे, वहां मरी गाय को बचाने में टवेरा पलट गई। जिसमें चालक बृजभान सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए एनएचआई की एंबुलेंस द्वारा गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां टवेरा में सवार दो बच्चे और एक महिला बाल बाल बचे।