{"_id":"5e5804578ebc3ef3947c2fbb","slug":"one-crore-proposal-for-development-in-abholi-bhadohi-news-vns513178287","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभोली में विकास के लिए एक करोड़ का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभोली में विकास के लिए एक करोड़ का प्रस्ताव
विज्ञापन
अभोली में विकास को एक करोड़ का प्रस्ताव
फोटो: 28
क्षेत्र पंचायत की एजेंडा बैठक में बनी रूपरेखा
संवाद न्यूज एजेंसी
अभोली/दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख साधना सरोज की अध्यक्षता में एजेंडा बैठक हुई। इसमें आगामी वित्तीय वर्ष में ंहोने वाले विकास कार्यों की रूपरेखा तय की गई। इंटरलॉकिंग, सोलर लाइट, सड़क, खड़ंजा आदि कार्य के लिए एक करोड़ का प्रस्ताव बनाया गया। मुख्य अतिथि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के प्रतिनिधि राजितराम यादव ने कहा कि ब्लॉक के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। क्षेत्र पंचायत में पैसे की कमी होगी तो जिला पंचायत और विधायक से कहकर जरूरी कार्य कराए जाएंगे। ब्लॉक प्रमुख अभोली साधना सरोज ने पिछली कार्रवाई की पुष्टि, सौभाग्य योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, सामुदायिक शौचालय, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, समस्त पेंशन योजना आदि का अनुमोदन किया। प्रभारी बीडीओ और परियोजना निदेशक मनोज राय कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार बिंद, राजेंद्र प्रताप, जयपत्ती देवी, रामलाल यादव, राकेश गौतम, दिलीप बिंद, अवधेश बिंद, विजय बिंद, शीतला प्रसाद सरोज, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, दिनेश कुमार बिंद, श्यामधर बिंद, मेवा लाल सरोज, कांतिलाल गौतम, सुरेश बिंद, उमाकांत राय आदि रहे।