फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   On the third Friday, a huge crowd of worshippers gathered in the mosques of the city

Bhadohi News: तीसरे जुमे को नगर की मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

Sat, 22 Mar 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
On the third Friday, a huge crowd of worshippers gathered in the mosques of the city
मुकद्दस रमजान के तीसरे जुमे को मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ रही। रोजेदारों ने रोजे से रह कर जुमे की नमाज अदा की साथ ही रात में विशेष तरावीह की नमाज भी अदा की। जुमे की नमाज में पेश इमाम ने रोजे के महत्व पर चर्चा की और लोगों को बताया कि रोजा शरीर के लिए फायदेमंद है। इस दौरान मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई।
विज्ञापन

दो मार्च को पहला रोजा रखा गया था। देखते देखते 20 रोजे पूरे हो गए और तीसरा जुमा भी आ गया। इस मुकद्दस महीने के तीन अशरों में से दो अशरे भी जुमे को पूरे हो गए और शनिवार से तीसरा और आखरी अशरा शुरू हो जाएगा। शहर की विभिन्न मस्जिदों में पेश इमाम ने अपनी तकरीर में कहा कि अल्लाह के बताए रास्ते पर अमल करें।
विज्ञापन

हाफिज परवेज अच्छे कहते हैं कि मुकद्दस रमजान हमें भूखे प्यास रखने के लिए नहीं आता, बल्कि इबादत करके अल्लाह की नेमतें बटोरने के लिए आता है। उन्होंने तीनों अशरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इस महीने बरसने वाली अल्लाह की रहमतों और बरकतों के बारे में भी बताया। कहा कि रोजा हर मुसलमान पर फर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुमे की नमाज के चलते बाजार सरदार खां, पीरखांपुर, काजीपुर, बाजार सलाबत खां, निजामपुर, तकिया कल्लन शाह, नूरखांपुर, काजियाना, आलमपुर, पश्चिम तरफ, अजिमुल्लाह चौराहा, नईबाजार आदि मस्जिद अकीदतमंद मुसलमानों से गुलजार रहे। नमाज के लिए प्रशासन सतर्क रहा तथा जगह जगह टुकड़ियों में पुलिस तैनात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed