{"_id":"5e9873a68ebc3e76951fda5c","slug":"on-the-second-day-the-server-cheated-the-card-holders-are-suffering-from-sun-and-heat-bhadohi-news-vns520628616","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी सर्वर ने दिया धोखा,धूप-गर्मी से बेहाल रहे कार्डधारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी सर्वर ने दिया धोखा,धूप-गर्मी से बेहाल रहे कार्डधारक
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जनपद के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित 744 दुकानों पर बुधवार से शुरू हुए अतिरिक्त चावल वितरण ने ई-पॉश मशीनों को चलाने में सर्वर दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी धोखा देता रहा। दोपहर 12 बजे तक मात्र 8 से 10 कार्डधारकों में प्रति यूनिट 5-5 किलो चावल मिल पाया। एक साथ दुकानों पर जुट रही भीड़ धूप और गर्मी से बेहाल होकर छांव की तलाश में इधर-उधर होती रही लेकिन उन्हें बचाने के लिए न दुकानदार ही छांव की व्यवस्था कर सके हैं न विभाग। चावल के लिए सुबह दुकानों पर पहुंचने वाले कार्डधारक देर शाम तक ही घर पहुंचने पर विवश हैं। दुकानदारों से लेकर कार्डधारकों ने सर्वर की समस्या को देखकर अब मैनुअल वितरण व्यवस्था लागू कराने की आवाज भी मुखर कर दी है।
बताते हैं कि कोरोना वायरस से बचने के लिए शासन ने 39 दिनों तक लॉकडाउन की घोषणा कर गरीब परिवार, मजदूरों के साथ ही कार्डधारकों में 5-5 किलो अतिरिक्त चावल वितरण की व्यवस्था की है जिसका क्रियान्वयन भी पूरे प्रदेश में एक साथ 15 अप्रैल से जिलापूर्ति विभाग शुरू करा चुका है। विभागीय स्तर से अतिरिक्त राशन का वितरण एक दिन में 100 कार्डधारकों के लिए निर्धारित किया है, लेकिन दो दिनों में यह संख्या में 30-40 से आगे नहीं बढ़ पा रही जिसका मुख्य वजह भी विभाग का सर्वर है। डीएसओ अमित कुमार ने कहा कि सर्वर डाउन होने की समस्या जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर का है। मैनुअल वितरण के लिए अभी तक उच्चाधिकारियों का निर्देश नहीं मिला है। दुकानों का निरीक्षण कर धूप से बचाने की व्यवस्था कराई जाएगी।