फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   On the road against power cuts

बिजली कटौती के खिलाफ सड़क पर

Sun, 24 Jul 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Sun, 24 Jul 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
On the road against power cuts
गोपीगंज में बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता और नागरिक।
नगर में कई दिन से हो रही विद्युत कटौती से नाराज कांग्रेसजनों ने शनिवार को ज्ञानपुर रोड स्थित विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष माबूद खां के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते नगर में बिजली कटौती बढ़ रही है। गर्मी और उमस से नागरिकों का बुरा हाल है। प्रदर्शनकारियों ने सीएम को संबोधित छह सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीओ अनभूल प्रसाद को सौंपा। चेतावनी दी कि मांगों को पूरा न किया गया तो उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। 
विज्ञापन

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि नगर में विद्युत समस्या लंबे समय से है। मनमानी ढंग से हो रही कटौती से रात में जीना मुहाल हो गया है। गर्मी और उमस में भी हो रही कटौती से नींद पूरी नहीं हो रही है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। दर्जनों तादाद में नागरिकों संग पहुंचे कार्यकर्ताओं           ने कटौती के लिए विभागीय जिम्मेदारी बताया। कहा कि कालीन, गल्ला और फल व्यवसाय का क्षेत्र होने से नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति रोस्टर ढंग से होना बहुत जरूरी है। चार किलोमीटर दायरे के क्षेत्र के गोपीगंज बाजार की वर्तमान में करीब 50 हजार की आबादी है। सावन में शिवभक्तों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर ठहरने की व्यवस्था रहती है। ऐसे में बिजली कटौती से समस्या के साथ साथ खतरे की भी संभावना बनी रहती है। इसके अलावा कांग्रेसियों ने पत्र में गेराई विद्युत उप केंद्र परिसर में भरे घुटने भर पानी की निकासी कराने की मांग की। क्योंकि गेराई से ही नगर समेत जिला मुख्यालय आदि स्थानों पर बिजली आपूर्ति की जाती है। 
विज्ञापन

इस मौके पर जिला महासचिव सिद्घार्थ मिश्र, संतोष सिंह, अनुपम अग्रवाल, अब्दुल कादिर, बाल मुकुंद, परवेजल हाश्मी, नवेद आलम, अली हसन, पिंटू कुरील, बबलू खां, अविनाश यादव, सलाउद्दीन, सचिन,  राइन          आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed